बड़ी खबर :बिहार में बड़ा रेल हादसा: सीमांचल एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरी ,आठ की मौत
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार वैशाली
रिपोर्टर नागमणि
बिहार:के वैशाली जिले में रविवार तड़के बड़ा रेल हादसा हो गया। जोगबनी से दिल्ली के आनंद विहार जा रही सीमांचल एक्सप्रेस सहदेई बुजुर्ग के पास पटरी से उतर गई। हादसे में अब तक आठ लोगों के मरने की सूचना मिल चुकी है। कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
पटरी टूटी हुई तोड़फोड़ की आशंका
दुर्घटना टूटी पटरी पर ट्रेन के गुजरने के कारण हुई। ऐसे में तोड़फोड़ की आशंका से इनकार नहीं किया सकता। ट्रेन में कुंभ स्नान के लिए जा रहे यात्रियों की भीड़ ज्यादा थी। दुर्घटना के बाद राहत व बचाव कार्यों को लेकर रेल मंत्री लगातार रेलवे बोर्ड के संपर्क में हैं। उन्होंने रेल यात्रियों की मौत पर संवेदना प्रकट की है। साथ ही घायलों के शीघ स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस दुखद घटना को लेकर संवेदना प्रकट की है। 3.58 बजे सहदेई बुजुर्ग के पास दुर्घटनाग्रस्त
मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन तड़के 3.52 बजे मेहनर रोड से गुजरी थी। इसके बाद करीब 3.58 बजे सहदेई बुजुर्ग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रेलवे के अनुसार दुर्घटना का कारण पटरी का टूटा होना था। ट्रेन के 11 डिब्बों के पटरी से उतरने की खबर है। इनमें से तीन स्लीपर (एस-8, एस-9 और एस-10) हैं। एक जनरल कोच और एक एसी कोच (बी-3) भी पटरी से उतरे हैं। हादसे में एक डिब्बा पूरी तरह से पलट गया है।
एनडीआरएफ टीम पहुंची
हादसे के बाद सहदेई बुजुर्ग स्टेशन पर एनडीआरएफ टीम पहुंची गई है। क्रेन की मदद से ट्रेन के डिब्बों को काटकर यात्रियों को निकाला जा रहा है। सूचना मिलने पर वैशाली डीएम राजीव रौशन और एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों भी पहुंचे गए हैं।
पांच-पांच लाख मुआवजा की घोषणा इस बीच रेल मंत्रालय ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा कर दी गई है। गंभीर घायलों को एक लाख तथा अन्य घायलों को 50 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान कर दिया गया है।
ये भी पढ़े :LIVE:वेस्ट बंगाल में PM मोदी ने ममता को कहा दीदी ने अगर कुछ गलत नहीं किया तो डरने की जरुरत क्या है ?
सामने आने लगे मरने वालों के नाम मरने वालों में खगड़िया नगर परिषद वार्ड नंबर-24,बलुआही के इंदिरा देवी और नरसिंह यादव की पत्नी शामिल हैं।मरने वालों में कटिहार के एक ही परिवार के तीन लोग शमशुद्दीन, अंसार आलम और सईदा शामिल हैं। वे कटिहार के कोनाकमाथ गांव के रहने वाले थे।
रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबरइस बीच रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। राहत बचाव कार्य के लिए सोनपुर और बरौनी से ART टीम को रवाना कर दिया गया है। हादसे के बाद बछवाड़ा-हाजीपुर सिंगल लाइन पर परिचालन रद कर दिया गया है। पूर्व मध्य रेलवे ने जो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, वे ये हैं:
सोनपुर- 06158-221645
हाजीपुर- 06224-272230
बरौनी- 06279-23222
रेल मंत्री ने प्रकट की संवेदना दुर्घटना के बाद राहत व बचाव कार्यों को लेकर रेल मंत्री लगातार रेलवे बोर्ड के संपर्क में हैं। उन्होंने रेल यात्रियों की मौत पर संवेदना प्रकट की है। साथ ही घायलों के शीघ स्वस्थ होने की कामना की है।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद