Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Pulwama Attack LIVE UPDATES: लोगों का खून खौल रहा है, आतंकवादी बड़ी गलती कर चुके हैं, सेना को पूरी छूट : पीएम मोदी

    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क »नई दिल्ली 

    जम्मू कश्मीरमें सबसे बड़े आतंकी हमले में पुलवामा के पास गुरुवार को सीआरपीएफ (CRPF) के 44 जवान शहीद हो गए और 20 से अधिक घायल हो गए। हमले के वक्त 2547 जवान 78 वाहनों के काफिले में जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे। इसी दौरान जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी कार से उनकी बस में टक्कर मार दी। धमाका इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए। 10 किलोमीटर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। यह उरी हमले से भी भयावह था। 

    अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अधिकतर जवान छुट्टियां बिताने के बाद ड्यूटी पर लौट रहे थे। जम्मू कश्मीर हाईवे पर अवंतिपोरा इलाके में अपराह्न करीब 3:15 बजे आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया। हमलावर की पहचान पुलवामा के काकापोरा निवासी आदिल अहमद के तौर पर हुई है। आदिल 2018 में जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ था। कुछ दिन पहले सुरक्षा बलों ने उसे घेर लिया था, लेकिन वह चकमा देकर भाग निकला था।

    मौके पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि हमलावर कार में 350 किलोग्राम विस्फोटक लेकर आया था। वह गलत दिशा में कार चला रहा था और उसने जिस बस पर सीधी टक्कर मारी उसमें 39 से 44 जवान यात्रा कर रहे थे। शव इतनी बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुके हैं कि चिकित्सकों के लिए हताहतों की वास्तविक संख्या बताना कठिन हो रहा है। आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। यह हमला श्रीनगर से करीब 30 किलोमीटर दूर हुआ है। 

    Pulwama Terror Attack on CRPF Live Updates


    वाराणसी : पुलवामा हमले को लेकर स्थानीय लोगों ने पाकिस्तान और 
     आतंकवादी गुट जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ प्रदर्शन किया.


    Varanasi: Locals hold protest against Pakistan and terrorist outfit Jaish-e-Mohammed chief Masood Azhar over the .
     

    Fri, 15 Feb 2019 11:19 AM IST

    पड़ोसी देश पूरे विश्व में पड़ा अलग-थलग: प्रधानमंत्री मोदी
    पुलवामा आतंकी हमले पर प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरे विश्व में अलग-थलग पड़ चुका हमारा पड़ोसी देश
    अगर ये समझता है कि जैसे घृणित कृत्य वह कर रहा है और जिस तरह की साजिशें रच रहा है,
    उससे वह हमारे देश में अस्थिरता पैदा करने में सफल हो जाएगा, तो वो बहुत बड़ी भूल कर रहा है।

    Fri, 15 Feb 2019 11:13 AM ISTपीएम नरेंद्र मोदी

    आतंकी संगठनों और उनके सरपरस्तों ने की बहुत बड़ी गलती: पीएम मोदी

    पीएम ने कहा कि मैं आतंकी संगठनों और उनके सरपरस्तों को कहना चाहता हूं कि वे बहुत बड़ी
    गलती कर चुके है। उन्हें इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। पीएम ने कहा कि हमने हमारे
    सुरक्षा बलों को पूर्ण स्वतंत्रता दे दी है। हमें अपने सैनिकों के शौर्य व बहादुरी पर पूरा भरोसा है।
     प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं देश को भरोसा देता हूं कि इस हमले के जो भी गुनहगार हैं,
    उन्हें उनके किये की सजा अवश्य मिलेगी।
    Fri, 15 Feb 2019 11:07 AM IST

    हमने हमारे सुरक्षा बलों को पूर्ण स्वतंत्रता दे दी: पीएम मोदी

    हमने हमारे सुरक्षा बलों को पूर्ण स्वतंत्रता दे दी है। हमें अपने सैनिकों के शौर्य व
    बहादुरी पर पूरा भरोसा है।
    Fri, 15 Feb 2019 11:00 AM ISTअरुण जेटली (ANI)

    पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस लिया गया: जेटली

    पुलवामा हमले को लेकर बुलाई गई CCS की बैठक के बाद बोले अरुण जेटली,
    पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस लिया गया। 
    Fri, 15 Feb 2019 10:35 AM IST

    अमेरिकी सांसदों ने भारत के साथ एकजुटता और समर्थन व्यक्त किया

    अमेरिका के कई सांसदों व नेताओं ने जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ
    के एक काफिले पर हुए आतंकी हमले के मद्देनजर शुक्रवार को
    भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की और कहा कि
    दोनों देश आतंकवाद से निपटने के लिए एकजुट हैं।
    Fri, 15 Feb 2019 10:30 AM IST

    पुलवामा आतंकी हमले पर ये बोले पुदुच्चेरी के मुख्यमंत्री

    पुदुच्चेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने पुलवामा आतंकी हमले पर कहा कि
    जब कांग्रेस सरकार केंद्र में थी और आतंकी हमला हुआ,
    तब मौजूदा पीएम ने कांग्रेस सरकार की आलोचना की।
    अभी तक वर्तमान सरकार ने जम्मू कश्मीर में
    आतंक को खत्म करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए हैं। 





    Puducherry CM V Narayanasamy on : When the Congress govt was at Centre & terrorist attack took place, the present PM criticised our Congress govt. So far this govt has not taken any step to curb terrorism in Jammu&Kashmir, on the other hand, it is increasing
    Fri, 15 Feb 2019 09:40 AM IST

    पीएम मोदी, शाह समेत नेताओं के सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द

    बीजेपी सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी भाषा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी
     अध्यक्ष अमित शाह समेत भाजपा नेताओं के सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द किए गए।
    Fri, 15 Feb 2019 09:30 AM IST

    संयुक्त राष्ट्र और अन्य देशों ने पुलवामा आतंकवादी हमले की निंदा की

    संयुक्त राष्ट्र (संरा) और कई अन्य पड़ोसी देशों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में
    आतंकवादी हमले की निंदा की है और'आम दुश्मन'के खिलाफ लड़ाई में
     घनिष्टता से सहयोग की आवश्यकता को रेखांकित किया है।
    संयुक्त राष्ट्र के मुख्य प्रवक्ता ने भारत के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की और सभी
     घायलों के स्वस्थ होने की कामना की।
    Fri, 15 Feb 2019 09:28 AM ISTसुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक (ANI)

    सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक

    दिल्ली: सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए 7 LKM पहुंचे
    गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, एनएसए अजीत डोभाल
    और वित्त मंत्री अरुण जेटली।




    Delhi: Defence Minister Nirmala Sitharaman, Home Minister Rajnath Singh, NSA Ajit Doval & Finance Minister Arun Jaitley have arrived at 7, LKM for the meeting of the Cabinet Committee on Security.
    _ri, 15 Feb 2019 09:00 AM ISTDefence Minister Nirmala Sitharaman

    कैबिनेट मीटिंग में शामिल होंगी रक्षा मंत्री

    स्वीडन से वापस देश लौटीं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, वह सुरक्षा मामलों में होने वाली
    कैबिनेट कमेटी की बैठक में शामिल होंगी।




    Defence Minister Nirmala Sitharaman has returned from Sweden. She will attend the meeting of the Cabinet Committee on Security at 9:15 AM. (file pic)

    Fri, 15 Feb 2019 08:59 AM IST

    शहीद रमेश यादव के घर मचा कोहराम

    वाराणसी: पुलवामा में सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए
    रमेश यादव के परिजन रोते बिलखते हुए। 





    View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

    Varanasi: Family and relatives of CRPF personnel Ramesh Yadav who lost his life in yesterday, mourns his death.

    Fri, 15 Feb 2019 08:40 AM IST

    पुलवामा में हुए आतंकी हमले वाली जगह की तस्वीरें

    जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकी हमले वाली जगह की तस्वीरें।





    View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

    Latest Visuals from the site of in Jammu and Kashmir. 40 CRPF soldiers lost their lives in the terror attack yesterday.
    Fri, 15 Feb 2019 08 20 AM IST

    जम्मू में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद

    पुलवामा में गुरुवार दोपहर हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू में
    मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। वहीं, जम्मू में इंटरनेट सेवाएं रोकने से पहले
     पूरे दक्षिण कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई।
    वहीं. श्रीनगर जिले में इंटरनेट की स्पीड को कम कर 2जी पर ला दिया गया है।
    साथ ही पूरे कश्मीर में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

    Jammu & Kashmir: Mobile internet services have been suspended in Jammu

    Fri, 15 Feb 2019 08:18 AM IST

    Pulwama Attack: सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक आज

    पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद आज सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक होगी।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य सदस्य इसमें शामिल होंगे।
    यह बैठक संभवत: सुबह 9:15 बजे होगी। वहीं, एनआईए की एक टीम शुक्रवार को
    सुबह घटनास्थल पर जाकर जांच शुरू करेगी। एनआईए के एक
    आईजी रैंक के अधिकारी इस टीम की अगुवाई करेंगे।
    बताया जा रहा है इस टीम में 12 सदस्य हो सकते हैं। 

    Fri, 15 Feb 2019 08:12 AM ISTRajnath Singh, Home Minister

    Pulwama Attack: स्थिति का जायजा लेने आज श्रीनगर जाएंगे 

    राजनाथ सिंह

    केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) जम्मू कश्मीर के अवंतिपोरा में आतंकवादी
    हमले से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए आज श्रीनगर जाएंगे। गृह मंत्रालय के एक
    वरिष्ठ अधिकारी ने बताया गृह मंत्री वहां वरिष्ठ सुरक्षा एवं पुलिस अधिकारियों के साथ
     बैठक कर स्थिति का जायजा लेंगे और इस संबंध में उठाये जाने वाले कदमों पर
    विचार विमर्श करेंगे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728