संत वेलेंटाइन की 1750 वी शहादत दिवस पर प्रार्थना सभा का आयोजन
![]() |
| चित्र में इंग्लैंड की म्यूजियम की दुर्लभ वेलेंटाइन चित्र |
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार बेतिया
सवांददाता दीपक कुमार गुप्ता
बिहार बेतिया :दिनांक 14 फरवरी 2019 को सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के प्रधान कार्यालय सत्याग्रह भवन में महान संत वेलेंटाइन की 1750 वी शहादत दिवस पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने भाग लिया!
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पीस एंबेस्डर सह सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के डॉ0 एजाज अहमद ने कहा कि आज ही के दिन आज से 1750 वर्ष पूर्व 14 फरवरी 269 ई0 को रोम में सम्राट क्लॉडियस द्वारा युवाओं ,सैनिकों एवं शासकों के विवाह करने पर रोक लगा दी गई थी!
संत वेलेंटाइन ने इस आदेश का विरोध किया और कहा कि इसे से समाजिक तानाबाना बिगड़ जाएगा !सम्राट द्वारा संत वेलेंटाइन को जेल में डाल दिया गया !इसी समय जेल के जेलर ने संत वेलेंटाइन से अपनी अंधी बच्ची के लिए प्रार्थना करने की अपील की!
यह भी पढ़े :बेतिया: ग्रामीण को अपहरण कारी अभियुक्त खुलेआम घूम कर जान से मारने की दे रहे हैं धमकी
संत वेलेंटाइन ने ईश्वर समक्ष अपनी प्रार्थना रखी!बच्ची अच्छी हो गई !इसी बीच 14 फरवरी 269 इ0 को संत वेलेंटाइन को फांसी दे दी गई!
यह भी पढ़े :बेतिया :रामपूर के मेला में शराब बिक्री के साथ साथ हो रहा बालाओं का अश्लील डांस, प्रशासन मौन
बाद में रोम के शासकों ने भी माना कि संत वैलेंटाइन पर किए गए अत्याचार अनैतिक और अपराध थे! इस अवसर पर शंभू शरण शुक्ल, अमित लोहिया, नीरज गुप्ता , शाहनवाज अली ने युवाओं से अपिल किया कि भारतीय संस्कृति के अनुकूल जीवन यापन करें ताकि भारत एक विकसित राष्ट्र बन सके! चित्र में इंग्लैंड की म्यूजियम की दुर्लभ वेलेंटाइन चित्र देखा जा सकता है!
Posted By:शबाना

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद