Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    दिल्ली-एनसीआर में अचानक बारिश से मौसम बदला


    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क » नई दिल्ली

    नई दिल्ली:राजधानी दिल्ली-NCR में आज सुबह हुई जोरदार बारिश ने मौसम का रुख पलट दिया है। कई जगह से ओले गिरने की भी सूचना है। सुबह- सुबह हुई बारिश से बच्चों को स्कूल जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा वहीं इसके बाद ठंड के फिर से वापस होने की संभावना भी जताई जा रही है। अभी भा आसमान में बादल छाए हुए हैं ऐसे में दिन में भी बारिश होने की संभावना जातई जा रही है। 

    मौसम खराब होने के कारण राजधानी दिल्ली की ओर आने वाली तमाम ट्रेनें देरी से चल रही हैं वहीं बारिश के चलते आम जनजीवन में लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है।

     यह भी पढ़े-विपक्ष के नेता विजेन्द्र गुप्ता ने दिल्ली के शिक्षा स्तर पर केजरीवाल पर बोला हमला, कहा- जारी करें श्वेत पत्र 

    16 trains to Delhi running late due to fog.
    इससे पहले पर्याप्त बारिश नहीं होने और हवा की गति मंद हो जाने के चलते बुधवार को राजधानी दिल्ली की हवा गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। राजधानी में एक्यूआई 349 दर्ज किया गया,जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। 

     यह भी पढ़े- पैदल यात्रियों के लिए सुरक्ष‍ित नहीं दिल्ली की सड़कें : रिपोर्ट


    सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी के 25 इलाकों में  वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ जबकि तीन इलाकों में ‘खराब’ दर्ज की गयी।  मध्य दिल्ली के शादीपुर और उत्तर पश्चिम दिल्ली के वजीरपुर में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गयी। उसके अनुसार हवा में पीएम 2.5 (2.5 माइक्रोमीटर से कम के व्यास वाले सूक्ष्म कण) का स्तर 179 और पीएम 10 का स्तर 293 दर्ज किया गया।
    सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा और नोएडा में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ जबकि गुरुग्राम में यह ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गयी।  

    यह भी पढ़े -देश में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा ,6701 मामले सामने आए हैं 226 लोगों की मौत


    अधिकारियों ने बताया कि बारिश नहीं होने के कारण वायु गुणवत्ता में पर्याप्त सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिनों तक हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ और ‘बहुत खराब’ के बीच रहेगी।      
    Posted By:काजल कुमारी 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728