Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    गुर्जरों आंदोलन :हिंसक हुआ धौलपुर हाइवे पर कई वाहनों को किया आग के हवाले

    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »नई दिल्ली 

    राजस्थान  में पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जरों का आंदोलन रविवार को तीसरे दिन भी जारी है। गुर्जर नेता दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर पटरियों पर बैठे हैं जिससे कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द कर दिया गया हैं या उनके मार्ग में बदलाव किया गया है। वहीं बूंदी जिले के नैनवां में भी प्रदर्शनकारियों ने सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 148 पर जाम लगा दिया। 

    यह भी पढ़े :नागमणि ने प्रेस वार्ता कर उपेंद्र कुशवाहा पर लगाया बड़ा आरोप, बोले: लाठीचार्ज में घायल नहीं हुए थे कुशवाहा

    एएनआई के मुताबिक, धौलपुर हाइवे पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई है। इस झड़प के बाद वहां मौजूद लोगों ने जाम लगा दिया और कई वाहनों में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी गुर्जर समुदाय द्वारा चलाए जा रहे आरक्षण आंदोलन का समर्थन कर रहे थे। 

    Rajasthan: A clash broke out between police and protesters at Dholpur Highway today where the latter had blocked the road and set vehicles ablaze. The protesters were supporting the ongoing reservation movement by Gujjar community.

    यह भी पढ़े :Kumbh 2019: बसंत पंचमी के दिन कुंभ का तीसरा और अंतिम शाही स्नान, लगभग तीन करोड़ श्रद्धालु लगाएंगे डुबकी

    शनिवार को हुई बातचीत बेनतीजा रही
    उल्लेखनीय है कि गुर्जर नेता पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर शुक्रवार की शाम को सवाईमाधोपुर के मलारना डूंगर में रेल पटरी पर बैठ गए थे। आंदोलनकारियों और सरकारी प्रतिनिधिमंडल में शनिवार को हुई बातचीत बेनतीजा रही। राज्य सरकार द्वारा गठित समिति के सदस्य पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह और भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी नीरज के पवन ने शनिवार को गुर्जर नेता किरोडी सिंह बैंसला से बातचीत की लेकिन बैंसला अपनी मांग पर अडे रहे। 

    क्या है मांग
    गुर्जर समाज सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्‍थानों में प्रवेश के लिए गुर्जर, रायका रेबारी, गडिया, लुहार, बंजारा और गड़रिया समाज के लोगों को पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहा है। वर्तमान में अन्‍य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के अतिरिक्‍त 50 प्रतिशत की कानूनी सीमा में गुर्जरों को अति पिछड़ा श्रेणी के तहत एक प्रतिशत आरक्षण अलग से मिल रहा है। 

    कौन से रास्तों को रोका गया है
    गुर्जर आंदोलनकारियों के शनिवार को करौली जिले में गुडला में सड़क पर जाम लगा देने से हिंडौन-करोली मार्ग तथा उदयपुरवाटी में सड़क मार्ग अवरुद्ध कर देने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। आंदोलन के तहत अजमेर जिले में भी गुर्जर एकत्रित होने लगे हैं और नारेली के पास देवनारायण मंदिर के पास महापंचायत बुलाई गई जहां पास से गुजर रहे हाइवे पर जाम लगाने की रणनीति बनाई जायेगी।     
    यह भी पढ़े :PM Modi Rally Live Updates : पीएम नरेंद्र मोदी ने चंद्रबाबू नायडू पर साधा निशाना. उन्होंने कहा कि ऐसी क्या मजबूरी आ गई कि वे नामदारों के साथ जाकर बैठ गए

    रेलों के रूट बदले गए
    व्यस्त्तम दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग के अवरुद्ध होने से दर्जनों रेलगाड़यिों को मार्ग बदलकर चलाया जा रहा हैं वहीं कई रेलगाड़यों को रद्द एवं आंशिक रद्द किया गया हैं। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने हैल्प लाईन भी जारी कर गाड़ियों के बारे में जानकारी दी जा रही हैं।     

    जब तक आरक्षण नहीं मिलेगा पटरी पर डटे रहेंगे: बैंसला
    आंदोलन के तहत रेल पटरी पर बैठे गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने फिर दोहराया है कि जब तक उन्हें आरक्षण नहीं मिल जाता हैं वे लोग पटरी पर ही डटे रहेंगे। उन्होंने मीडिया से कहा कि शनिवार को राज्य सरकार के मंत्री बिना मसौदे के साथ उनसे बातचीत के लिए आए, इसलिए कोई नतीजा नहीं रहा। 

    यह भी पढ़े :शारदा घोटाला :CBI कोलकाता पुलिस कमिश्नर से आज दूसरे दिन पूछताछ करेगी ,तृणमूल सांसद भी को बुलया गया

    लोग पटरी पर ही डटे रहेंगे

    उन्होंने कहा कि इसके बाद अभी तक सरकार की तरफ से कोई संदेश नहीं मिला हैं और गुर्जर अपने हक के लिए अपनी मांग पर अडिग हैं और जब तक हक नहीं मिल जाता वे लोग पटरी पर ही डटे रहेंगे और जो भी फैसला होगा वह यही पर होगा। उन्होंने कहा कि गुर्जरों को उनका हक दे दीजिए, बस हो गया काम, नहीं तो आर पार की लड़ाई होगी। उन्होंने कहा कि इसे लेकर राज्य में सभी जगह आक्रोश हैं और लोग घर से बाहर निकलकर सड़क पर उतर आये हैं।


    Posted By:प्रियंका जयसवाल

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728