Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सहरसा :पप्पू यादव एम्पयार के सवाल से तिलमिलाए ,एम्पायर से पूछ डाला जाती


    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क »बिहार सहरसा 

    बिहार :सहरसा: शनिवार को स्टेडियम का उद्घाटन करने के​ लिए सहरसा पहुंचे जाप के राष्ट्रीय संरक्षक व मधेपुरा सांसद पप्पू एक अंपायर के सवाल पर तिलमिला गए। जवाब में उन्होंने जाति से लेकर वह सब कह डाला, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। सांसद पप्पू यादव ने अंपायर को कहा कि जितना तुम्हारा वजन है, उतना पैसा मैं रोज बांटता हूं। 


    यह भी पढ़े :पटना:पुलिस लाठीचार्ज में RLSP सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा सर में गम्भीर चोट लगी

    दरअसल पप्पू यादव शनिवार को स्टेडियम का उद्घाटन करने के​ लिए सहरसा पहुंचे थे। इसी दौरान मीडिया वालों ने उन्हें घेर लिया और सवाल पूछने लगे। वे सबका जबाव भी दे रहे थे। इसी बीच अंपायर रजनीश ने सांसद से साढ़े चार साल के कार्याें की उपलब्धि पूछ दी। पहले तो सांसद को लगा कि शायद कोई पत्रकार है, परंतु जैसे ही उन्हें पता चला कि वो पत्रकार नहीं हैं, बस भड़क गये।

    नाराज सांसद ने सवाल पूछने वाले युवक की जाति तक पूछ डाली। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें सांसद किसी से कह रहे हैं, 'हो, रजनीश कोन जात छिये हो, उसने मुझे जाति महसूस करा दिया।' इसके बाद सांसद ने फिर कहा, 'पहले वो अपनी व अपने बाप की उपलब्धि का पता करे।'


    यह भी पढ़ें :बड़ी खबर :बिहार में बड़ा रेल हादसा: सीमांचल एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरी ,आठ की मौत

    जाप प्रमुख ने सवाल पूछने वाले युवक को यह भी कहा कि जितना तुम्हारा वजन है, उतना हम गरीबों में पैसे बांट दिए हैं। पिछले 4 सालों में सिर्फ स्वास्थ्य के लिए 17 करोड़ रुपये बांट चुका हूं, वह भी अपने जेब से। अपनी जेब से विश्वविद्यालयों को 2 वाहन और अस्पतालों के लिये 8 एंबुलेंस दे चुका हूं।

    वैसे इस मामले में जब रजनीश कुमार से पूछा गया तो कहा कि सांसद से सवाल पूछने पर उन्होंने जाति पूछ दी। वहीं पप्पू यादव ने वीडियो वायरल को लेकर कहा कि यह गलत है। हमने तो बस यूथ समझकर उसे समझाने की कोशिश की। सांसद ने कहा कि जो काम करता है, उसी से दूसरे के बहकावे में आकर सवाल पूछा जाता है। कई सांसद पूर्व में रहे हैं, मंत्री हैं, विधायक हैं, उनसे सवाल पूछने की हिम्मत किसी में नहीं है।

    Posted by :अमिताभ मिश्रा

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728