Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीतामढ़ी :सात सूत्री मांगों को लेकर अधिवक्ता आज हड़ताल पर रहेंगे

    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार सीतामढ़ी  
    कैमरामैन पवन साह सवांददाता अवध बिहारी उपाध्याय

    सीतामढ़ी :बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आह्वान पर देशव्यापी आंदोलन के तहत मंगलवार को जिले के सभी अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। कार्य बहिष्कार कर विरोध जताएंगे। इस दौरान सीतामढ़ी कोर्ट में न तो अधिवक्ता मुकदमे की पैरवी करेंगे और नहीं बहस। आंदोलन को सफल बनाने के लिए सोमवार को जिला अधिवक्ता संघ और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक हुई। 

    यह भी पढ़े :सीतामढ़ी: जिले में कई बड़े वारदातों को अंजाम देने वाला गिरोह पकड़ा गया


    इसमें मांगों पर चर्चा की गई। इसके बाद अधिवक्ताओं ने पीएम के नाम का मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा। इसकी प्रति सांसद, विधायक, जिला जज, डीएम, स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष को भी भेजी गई। जिला अधिवक्ता संघ के सचिव बीएन प्रसाद और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सचिव आशुतोष कुमार वर्मा ने बताया कि 02 फरवरी को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने अधिवक्ताओं की मांग से संबंधित पत्र पीएम को सौंपा था। 


    लेकिन, पीएमओ द्वारा इसपर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। लिहाजा देशव्यापी आंदोलन के तहत मंगलवार को सभी अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। अधिवक्ताओं की मांगों में देश के सभी कोर्ट के आसपास वकीलों के बैठने के लिए भवन का निर्माण कराना, 

    यह भी पढ़े :बड़ी खबर :मुखिया के घर चल रहा जुए काअड्डा , पुलिस ने किया पर्दाफास 18 जुआरी के साथ लाखों रुपये जब्त

    जहां शौचालय, पेयजल, बिजली और मुफ्त इंटरनेट की व्यवस्था हो। नए जरुरतमंद वकीलों को 5 साल तक दस-दस हजार रुपये प्रति माह देना, वकीलों के असामयिक मौत पर परिजन को पचास लाख रुपये देना, वकीलों के परिजन के बीमार होने की स्थिति में मुफ्त चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध कराना,

    यह भी पढ़े :बिग ब्रेकिंग :सीतामढ़ी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गेस एजेंसी से रंगदारी मामला, पुलिस ने दो अपराधी को किया गिरफ्तार

     अक्षम व वृद्ध वकीलों को पेंशन और पारिवारिक पेंशन का लाभ देना, लोक अदालत का काम केवल वकीलों के जिम्मे हो, इससे न्यायिक पदाधिकारियों और न्यायाधीशों को अलग रखना, सभी जरुरतमंद वकीलों को मुफ्त भूखंड उपलब्ध कराना और सभी ट्रिब्यूनल और कमीशन में सेवानिवृत्त न्यायाधीश और न्यायिक पदाधिकारियों के बदले वकीलों की बहाली करने की मांग शामिल है।
    Posted By:राहुल कुमार 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728