आइजी नैयर हसनैन के निर्देश पर शुक्रवार को डीआइजी रवींद्र कुमार सीतामढ़ी पहुंचे,क्राइम कंट्रोल के दिए एसपी को निर्देश
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »सीतामढ़ी बिहार
कैमरामैन पवन साह रिपोर्टर रौशन कुमार साह
सीतामढ़ी:आइजी नैयर हसनैन के निर्देश पर शुक्रवार को डीआइजी रवींद्र कुमार सीतामढ़ी पहुंचे। इस दौरान डीआइजी ने एसपी डी अमरकेश के साथ बैठक कर जिले के आपराधिक वारदातों की समीक्षा की। वहीं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संयुक्त छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। हाईवे पर प्रेमनगर के पास लूटपाट के दौरान युवक की हत्या मामले में अब तक हुई जांच की भी समीक्षा की।
यह भी पढ़े :पुनौरा धाम में बनेगा मिनी अर्बन हाट
पुलिस बस सेवा का उदघाटन
सीतामढ़ी : सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन के पास डीआइजी रवींद्र कुमार देर रात पुलिस बस सेवा का उदघाटन करेंगे। अत्याधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा से लैस यह बस रात 12 बजे से सुबह चार बजे तक शहरी क्षेत्र में भ्रमण करेगी। वहीं देर रात बस और ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएगी। यह सेवा पूरी तरह मुफ्त होगी। आइजी नैयर हसनैन ने रात के अंधेरों में लुटेरों और अपराधियों से राहगीरों को बचाने के लिए उत्तर बिहार के सभी जिलों में यह व्यवस्था की है।
तीन दिन तक डीआइजी करेंगे कैम्प
सीतामढ़ी- मुजफ्फरपुर हाईवे पर प्रेमनगर गांव के पास बुधवार की रात सशस्त्र बाइक सवार अपराधियों द्वारा बाइक लूट के दौरान एक युवक की गोली मार हत्या करने के बाद आइजी नैयर हसनैन ने मामले को गंभीरता से लिया था। गुरुवार को पत्र जारी कर डीआइजी को तीन दिनों तक इलाके में कैम्प कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया था। लूट और मर्डर के इस मामले में रून्नीसैदपुर थानाध्यक्ष को स्पष्टीकरण जारी करते हुए निलंबित करने का आदेश दिया। वहीं मामले का एसपी को पर्यवेक्षण करने और कार्रवाई का आदेश दिया था। आइजी ने सभी थानाध्यक्षों को पेट्रो¨लग, नाकेबंदी करने और नेशनल व स्टेट हाईवे के इलाकों में भी गश्ती का निर्देश दिया था। इसके अलावा संयुक्त छापेमारी अभियान चला कर शातिर और रोड क्राइम के अपराधियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया था। इसके आलोक में डीआइजी गुरुवार को सीतामढ़ी पहुंचे है।
राकेश हत्याकांड में तहकीकात जारी
प्रेमनगर के पास बाइक लूट के दौरान बदमाशों ने मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत जीवाजोर गांव निवासी सत्यनारायण साह के पुत्र राकेश कुमार की हत्या कर दी थी। जबकि, उनकी पत्नी बाल-बाल बच गई थी। बुधवार की रात घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया था जब राकेश अपाचे बाइक पर सवार होकर पत्नी के साथ सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहे थे। उन्हें इलाज के लिए पीएचसी में ले जाया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। परिजन बैरिया स्थित मां जानकी हॉस्पीटल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था। घटना के बाद एसपी के निर्देश पर गुरुवार और शुक्रवार को लगातार एसडीपीओ सदर डॉ. कुमार वीर धीरेंद्र के नेतृत्व में डुमरा और रून्नीसैदपुर थाना पुलिस ने पूरे दिन घटनास्थल पहुंच जांच करती रही। हालांकि, पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिल सकी।
Posted By:कविता चौधरी





कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद