Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    पुनौरा धाम में बनेगा मिनी अर्बन हाट


    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क »सीतामढ़ी बिहार
    कैमरामैन पवन साह रिपोर्टर राम कुमार
      

    सीतामढ़ी। माता जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम में भारत सरकार के टेक्सटाईल मंत्रालय के सहयोग से मिनी अर्बन हाट का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने पांच लाख रुपये की पहली किश्त प्रदान कर दी है। 

    इस मिनी हाट में हैंडीक्राफ्ट से संबंधित वस्तुओं की प्रधानता होगी। समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में डीएम डॉ. रणजीत कुमार ¨सह ने टेक्सटाईल मंत्रालय के सहायक निदेशक मुकेश कुमार से वार्ता के दौरान अविलम्ब प्रस्ताव भेजने की बात कही। डीएम ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि टेक्सटाईल मंत्रालय के सहयोग से पटना के तर्ज पर सभी सरकारी इमारतों और कार्यालयों की चहारदीवारी पर पें¨टग के माध्यम से सुंदर कलाकृतियों को उभारा जाएगा। 

    यह भी पढ़े :युवा ही बदल सकते है भारत की तकदीर - सी पी ठाकुर


    बताया कि इसके लिए 5 लाख की प्रथम किश्त की राशि भी निर्गत हो गई है। गौरतलब हो कि मिथिला पेंटिग सहित कई सुंदर आकृतियों द्वारा पूरे पटना की सरकारी चहदीवारियों को आकर्षक बनाया गया है। डीएम ने बताया कि मिनी अर्बन हाट स्थानीय लोगों को रोजगार और बाजार उपलब्ध कराएगा। वहीं सीतामढ़ी आने-वाले पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र भी होगा


    Posted By:कोमल कुमारी 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728