Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बैरगनिया : आग लगने से चार घर जल कर राख, करीब तीन लाख की संपत्ति का नुकसान



    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क »बिहार सीतामढ़ी 
    कैमरामैन पवन साह सवांददाता रौशन कुमार साह 
    सीतामढ़ी। बैरगनिया के जमुआ पंचायत के हसीमा वार्ड 1 में आग लगने से चार घर सहित करीब तीन लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। वहीं, घर में बंधी आधा दर्जन बकरियां भी आग सें झुलस गई। 

    सती देवी के घर में लगी आग धीरे धीरे पड़ोसी लक्ष्मण साह, जूरी साह व अवधेश साह के फुस के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में घर में रखे अनाज, बर्तन, कपड़े, आभूषण, आधार कार्ड व बैंक पासबुक भी जल गया। 

    इस दौरान घर में रखे रसोई गैस सिलेंडर से भी आग की ¨चगारी निकलने लगी थी। बगल में सरस्वती पूजा का आयोजन हो रहा था जहां लोग देर रात तक जगे थे। आग लगने पर वहां मौजूद लोग घटनास्थल पहुंच कर पंप सेट की सहायता से आग पर काबू पाए। 

    यह भी पढ़े :सीतामढ़ी का प्रसिद्ध गुदरी बजार का होगा विकास बढ़ेगी सुविधाएं,कार्यपालक पदाधिकारी दीपक झा




    हालांकि, तबतक इन परिवारों का सबकुछ जल गया था। सीओ अमित कुमार ने बताया कि अगलगी की घटना से क्षति हुई है। उन्हें शीघ्र ही सरकारी सहायता उपलब्ध करा दी जाएगी।

    Posted by;कोमल कुमारी 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728