Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    नेपाल-भारत सीमा सुरक्षा को लेकर दोनों देश के अधिकारी ने किया आपस में वार्ता


    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क »बिहार सीतामढ़ी
    सवांददाता अमिताभ मिश्रा 

    नेपाल:जनकपुर धाम भारत में 2019 आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा और चौकसी ध्यान में रखते हुए जनकपुर में नेपाली व भारतीय क्षेत्र के अधिकारी की बैठक हुई। 

    यह भी पढ़े :सीतामढ़ी का प्रसिद्ध गुदरी बजार का होगा विकास बढ़ेगी सुविधाएं,कार्यपालक पदाधिकारी दीपक झा

    इसमें धनुषा के प्रमुख जिला अधिकारी प्रदीप राज कणेल और भारत के मधुबनी जिला के जिलाधिकारी सशक्त कपिल अशोक के अलावा दोनों ओर से प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी शामिल हुए। 

    यह भी पढ़े :बिहार सरकार के बजट मे शिक्षा तथा स्वास्थ्य पर खर्च की राशि मे वृद्धि

    भारत में होने वाले लोकसभा चुनाव के समय सीमा की सुरक्षा को कड़ी करने पर विचार-विमर्श किया गया। धनुषा के मुख्य जिला अधिकारी कणेल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सीमा पर आपराधिक गतिविधि को रोकने, जाली नोट और मानव तस्करी जैसी गतिविधियों को रोकने पर चर्चा हुई। 

    यह भी पढ़े :LIVE: प्रयागराज जाने से रोकने के दौरान सपा समर्थकों और सुरक्षा कर्मियों के बीच नोकझोंक और धक्का मुक्की हुयी


    उन्होंने कहा कि अवैध शराब व ड्रग्स के कारोबार को पूरी तरह से समाप्त कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। मौके पर पुलिस अधीक्षक और सशस्त्र पुलिस बल के उप निरीक्षक सहित नेपाल के धनुषा, महोत्तरी, सिरहा और सप्तरी जिले के अधिकारी भी मौजूद थे।
    Posted By:आलोक कुमार 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728