Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मैट्रिक कदाचारमुक्त परीक्षा में किसी तरह के कोताही,लापरवाही बर्दाश्त नही ,डिएम

    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क »बिहार सीतामढ़ी 
    कैमरामैन-पवन साह रिपोर्टर-रौशन कुमार साह।

    सीतामढ़ी :मैट्रिक परीक्षा 2019 के सफल ,कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण संचालन के मद्देनजर   समाहरणालय  सभाकक्ष में डीएम द्वारा प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों एवम पुलिस पदाधिकारियो की ब्रीफिंग की गई ,जिसमें कदाचार मुक्त परीक्षा हेतू उपस्थित केंद्राधीक्षकों ,वीक्षकों,स्टैटिक दंडाधिकारियों ,गश्ती दंडाधिकारी,उड़नदस्ता टीम और सुपर जोनल से संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश एवम टिप्स डीएम द्वारा दिये गए।

    परीक्षा को लेकर किसी भी तरह के कोताही बर्दाशत नहीं 
    जिलाधकारी ने स्पष्ट लहजे में कहा कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर किसी भी तरह के कोताही और लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अपने -अपने उत्तरदायित्वो का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करे और स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा के संचालन में महती भूमिका निभाए।उन्होंने कहा कि हर हाल में सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी ससमय अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुँचे।  इंटरमीडिएट परीक्षा 2019 को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है।
    यह भी पढ़े :सीतामढ़ी/रीगा जिले के एकमात्र उद्योग रीगा चीनी मिल के कर्मी हड़ताल पर

    नकलचियों और अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर 
    नकलचियों और अफवाह फैलाने वालों पर विशेष कर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले बख्शे नही जाएंगे। मालूम हो कि 21फरवरी से जिले के 40 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन 2 पालियों में होगा। कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण संचालन के निमित सभी 40 केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में स्टेटिक दंडाधिकारी और  पुलिस पदाधिकारियो की प्रतिनियुक्ति की गई है।

    परीक्षा में किसी तरह का उपकरण का इस्तमाल पर पाबंदी 
    गश्ती-सह - जोनल दंडाधिकारी, उड़नदस्ते  और सुपर जोनल की सभी टीम पूरी परीक्षा परअपनी पैनी नजर रखेगी।मोबाइल फोन,ब्लू टूथ,व्हाट एप्स,किताब,नोट बुक,स्लाइड रूल,कैलकुलेटर और किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर सख्त पाबंदी होगी। पूरी सजगता एवं सक्रियता बरतने के निमित रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड,होटलों औऱ गेस्ट हाउस,फ़ोटो स्टेट की दुकानी आदि पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया।

    यह भी पढ़े :सीतामढ़ी पुलवामा के वीरों को व्यवसाई संघ द्वारा श्रद्धांजलि


    अविभावकों के बैठने या इंताजर करने हेतू व्यवस्था
    परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के परिधि के बाहर अविभावकों के बैठने या इंताजर करने हेतू व्यवस्था करने के लिए डीएम ने संबंधित पदाधिकारियो को निर्देश दिया। समस्त परीक्षा प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी,वही परीक्षा केंद्र के अंदर एवम बाहर सीसीटीवी कैमरे से निगाह रखी जायेगी समाहरणालय में जिला नियंत्रण केंद्र की स्थापना की गई है ।

    परीक्षा में कुल चालीस हजार दस छात्र भाग लेंगे
    विधि व्यवस्था के सामान्य प्रभार में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रहेंगे।डीएम-एसपी स्वयं परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेगें। परीक्षा में कुल चालीस हजार दस छात्र भाग लेंगे।कुल चालीस परीक्षा केंद्र बनाए गए है जिसमे सीतामढ़ी में 17,बेलसंड में 7 एवम पुपरी में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए है।
    Posted By:कविता चौधरी 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728