सीतामढ़ी/रीगा जिले के एकमात्र उद्योग रीगा चीनी मिल के कर्मी हड़ताल पर
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार सीतामढ़ी
कैमरामैन-पवन साह रिपोर्टर-रौशन कुमार साह।
सीतामढ़ी (रंजीत मिश्रा) : सैकड़ों मजदूर अपनी मांगों को लेकर बीते रात्रि शनिवार 12 बजे से चीनी मिल के गेट पर शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन कर रही है. दरअसल चीनी मिल में काम करने वाले मजदूर संस्थान के रवैए से परेशान चल रहे हैं. मजदूराें ने बताया कि सरकार तो वादा करती है और भूल जाती है. आपको बता देे कि उप श्रमायुक्त मुजफ्फरपुर एवं श्रम अधीक्षक सीतामढ़ी तथा एसडीएम सीतामढ़ी ने समझौते की पहल की थी.
यह भी पढ़े :लालगंज :अनियंत्रित ट्रक ने 32 वर्षीय युवक की ली जानवकायदा एसडीएम सीतामढ़ी एवं श्रम अधीक्षक सीतामढ़ी के द्वारा 27/12/2017 को हुए समझौते को एक सप्ताह में लागू करने के लिए आदेश पत्र भी प्रबंधन को दिया गया था. लेकिन अभी तक लागू नहीं हुआ है. इस बार ऐसा नहीं होगा. मजदूरों द्वारा किये गए हड़ताल से किसानों की गन्ने की पेराई प्रभावित हो रही है. यार्ड में गन्ने से लदी सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रॉली एवं अन्य गाड़ियां खड़ी हैं.
यह भी पढ़े :बेतिया:जिले के कुमारबाग स्तिथ स्टील प्रोसेसिंंग युनिट के चालू होने से जिला का विकास
27/12/2017 को सरकार के प्रतिनिधि, रीगा चीनी मिल के प्रबंधन प्रतिनिधि, एवं रीगा मिल वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधि के द्वारा चार कर्मचारियों को शुगर वेज बोर्ड में नौकरी में लेने का निर्णय हुआ था. जिसे अभी तक लागू नहीं किया गया है. आपको बता दें कि इससे गरीब मजदूरों को जीना मुश्किल हो गया है. मजदूर यूनियन के नेताओं ने बताया कि सरकार हमेशा वादा करते हैं और वादा करने के बाद भूल जाते हैँ. इस बार मजदूर यूनियन बिना मांग पूरा करवाएं अपनी हड़ताल समाप्त नहीं करेगी.
Posted By :रोहित कुमार

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद