Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीतामढ़ी:पांच छात्रों को चाकू मार कर जख्मी करने और छात्राओं के साथ छेड़खानी के मामले में एक गिरफ्तार



    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क »सीतामढ़ी बिहार   कैमरामैन पवन साह रिपोर्टर रौशन कुमार 

    सीतामढ़ी। शहर से सटे बरियारपुर स्थित हाईस्कूल में चल रही प्रायोगिक परीक्षा के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा हाईस्कूल परिसर में संचालित एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के पांच छात्रों को चाकू मार कर जख्मी करने और छात्राओं के साथ छेड़खानी के मामले में नगर थाना पुलिस दोस्तिया गांव में छापेमारी कर एक आरोपी को दबोच ली। 

    नगर थानाध्यक्ष शशिभूषण ¨सह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने दोस्तपुर निवासी चुन्नू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताते चलें कि स्कूल में मैट्रिक की प्रायोगिक परीक्षा के दौरान 28 जनवरी को कुछ असामाजिक तत्वों ने स्कूल में घुस कर एक लड़की की प्रायोगिक परीक्षा के लिए जबरन दबाव बनाया था। शिक्षकों के विरोध के बाद भिड़ गए थे। 
    एकलव्य प्रशिक्षण संस्थान के छात्रों ने जब इसका विरोध किया तो असामाजिक तत्व उनसे भिड़ गए। इस दौरान जम कर मारपीट हुई। असामाजिक तत्वों ने चाकू मार कर एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के रोहित कुमार, कन्हैया कुमार, भोला कुमार, शंकर कुमार और सौरभ कुमार समेत पांच छात्रों को जख्मी कर दिया था। 


    मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने असामाजिक तत्वों को खदेड़ कर भगाया था। 29 जनवरी को एसडीपीओ सदर ने स्कूल पहुंच कर मामले की जांच की थी। एसडीपीओ के निर्देश पर पुलिस की टीम ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर दर्जन भर असामाजिक तत्वों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद 30 जनवरी को पुलिस ने पांच युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। जबकि चुन्नू फरार चल रहा था।

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728