Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    अच्छी खबर :सीतामढ़ी डिएम ने किया 300 बेड वाले अत्याधुनिक अस्पताल का शिलान्यास

    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क »बिहार सीतामढ़ी  
    कैमरामैन पवन साह/रिपोर्टर रौशन कुमार साह 

    सीतामढ़ी। सदर अस्पताल परिसर में अत्याधुनिक सुविधाओं वाले 300 बेड के मातृ-शिशु अस्पताल के निर्माण के लिए रविवार को शिलान्यास किया गया। डीएम डॉ. रणजीत कुमारसिंह ने सदर अस्पताल परिसर स्थित निर्माण स्थल पर सीएस डॉ. एके श्रीवास्तव और जिला वीबीडी नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. आरके यादव समेत अन्य चिकित्सक और अधिकारियों की मौजूदगी में विधिवत शिलान्यास किया।


    यह भी पढ़े :
    शहीदों की याद में निकाला कैंडल मार्च

    शहीदों की याद में निकाला कैंडल मार्च




    इस अवसर पर डीएम ने प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं बताया कि बहुत जल्द यह अस्पताल बन कर तैयार हो गया। इस अस्पताल में महिला और बच्चों के इलाज की तमाम सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी। दवा, जांच और अन्य सुविधा भी उपलब्ध होगी। 

    यहां आईसीयू, अत्याधुनिक ओटी और सिविल सर्जन का कार्यालय भी होगा। बताते चलें कि डीएम की पहल पर रविवार को सदर अस्पताल परिसर में 300 बेड के अत्याधुनिक मातृ-शिशु अस्पताल के निर्माण की शुरूआत शिलान्यास से हुई है। 

    यह भी पढ़े :
    आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

    आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न




    डीएम ने तीन माह पूर्व सरकार को प्रस्ताव भेजा था। जिसमें सदर अस्पताल के चिन्हित खाली जमीन और कुछ पुराने जर्जर भवन को तोड़ कर नया अस्पताल बनाने का प्रस्ताव था। सरकार ने प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की थी। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी भवन के नक्शे को मंजूरी दी थी। इसके बाद पुराने जर्जर भवनों को तोड़ दिया गया। 
    यह भी पढ़े :
    PM मोदी आज पटना को देंगे मेट्रो रेल का तोहफा ,रिमोट के जरिये होगा शिलान्यास

    PM मोदी आज पटना को देंगे मेट्रो रेल का तोहफा ,रिमोट के जरिये होगा शिलान्यास





    Posted By:अमिताभ मिश्रा 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728