बड़ी खबर :मुखिया के घर चल रहा जुए काअड्डा , पुलिस ने किया पर्दाफास 18 जुआरी के साथ लाखों रुपये जब्त
![]() |
| SP सुजीत कुमार |
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार सीतामढ़ीसवांददाता रौशन कुमार / कैमरामैन पवन साह
सीतामढ़ी। एसपी सुजीत कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ सदर डॉ. कुमार वीर धीरेंद्र ने जिला मुख्यालय डुमरा के आदर्शनगर स्थित एक आवासीय घर में रविवार की शाम छापेमारी कर जुआ के अड्डे का पर्दाफास किया।
मुखिया के घर में हो रहा था जुआ
गुप्त सूचना के आधार पर गुप्त तरीके से ऑपरेशन किया इस ओपरेशन में पुलिस ने पांच लाख सात हजार रुपये के साथ 18 जुआरियों को धर दबोचा । वहीं मौके से सात बाइक और एक टाटा सफारी कार भी जब्त की। उक्त मकान बथनाहा प्रखंड की दिग्घी पंचायत के मुखिया नागेंद्र भगत की है। पुलिस की टीम तत्काल गिरफ्तार जुआरियों से डुमरा थाने में पूछताछ कर रही है । यह भी पढ़े :बिग ब्रेकिंग :सीतामढ़ी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गेस एजेंसी से रंगदारी मामला, पुलिस ने दो अपराधी को किया गिरफ्तार
![]() |
| मौके से पकड़ी गयी गाड़ी और बाइक |
गिरफ्तार लोगो के नाम
यह भी पढ़े :शिवहर ब्रेकिंग- आधी रात में आग लगने से तीन घर जलकर राख
पुलिस भी हैरानजिला मुख्यालय डुमरा में प्रशासन के नाक के नीचे वर्षों से संचालित जुआ के अड्डे का खुलासा होने पर लोग सकते में है, वहीं पुलिस भी हैरान है। पुलिस ने मौके से यूपी नंबर टाटा सफारी (यूपी 14-बीयू 2222) के अलावा बाइक नंबर (बीआर 39 आर-3512), (बीआर 30 एस-2672), (बीआर 39यू-1125), (बीआर 30 एस-6430), (बीआर 06 एडब्ल्यू-5624) व (बीआर 30 आर-5924) तथा एक बगैर नंबर की स्कूटी जब्त की है। छापेमारी में डुमरा थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार ¨सह और सशस्त्र बल शामिल थे। एसपी सुजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
Posted By:कुणाल


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद