Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीतामढ़ी: जिले में कई बड़े वारदातों को अंजाम देने वाला गिरोह पकड़ा गया



    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार सीतामढ़ी

    सवांददाता  रौशन कुमार / कैमरामैन पवन साह 

    सीतामढ़ी : जिला  में आंतक का पर्याय  और कुख्यात बनने की शनक के वजह से रसूल शेख ने इलाके में एक बाद एक अपराधो को अंजाम देने लगा | उसने सबसे पहले गैंग का विस्तार किया। 


    एक महीने में चार बड़े वारदात किया 
    सहियारा थाने के मटियारकला निवासी राकेश दास की हत्या की बाद गैंग में दूसरे स्थान की हैसियत रखने वाले रसूल ने गैंग की कमान थाम ली। असलहे इकट्ठा किया और विभिन्न थाना क्षेत्रों में वारदातों को अंजाम देना शुरू किया। एक माह के भीतर उसने चार बड़े वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली। 

    यह भी पढ़े :बड़ी खबर :मुखिया के घर चल रहा जुए काअड्डा , पुलिस ने किया पर्दाफास 18 जुआरी के साथ लाखों रुपये जब्त

    दिल्ली औए नेपाल से गैंग चलाता था 
    वह राजधानी दिल्ली के अलावा पड़ोसी देश नेपाल की राजधानी काठमांडू और सीमावर्ती इलाकों में रह कर गुर्गों की मदद से इलाके में दहशत फैलाने की मुहिम जारी रखी। आखिरकार एसपी द्वारा गठित टीम ने शनिवार की रात उसे आ‌र्म्स के साथ दबोच लिया। राकेश दास की हुई हत्या के बाद बना सरगना

    रसूल शेख का लंबा आपराधिक इतिहास

    सोनबरसा प्रखंड अंतर्गत कन्हौली थाना क्षेत्र के खाप खोपराहा निवासी रसूल शेख का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसने कुख्यात अपराधी राकेश दास के संरक्षण में जरायम की दुनिया में कदम रखा। राकेश इलाके में आतंक का पर्याय था। उसका पिता दुखा दास भी कुख्यात अपराधी था। बाद में दुखा दास मुखिया बना था।

    यह भी पढ़े :बिग ब्रेकिंग :सीतामढ़ी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गेस एजेंसी से रंगदारी मामला, पुलिस ने दो अपराधी को किया गिरफ्तार

    पिता के हत्या के बाद राकेश दास अपराध की दुनिया में कदम रखा पिता के हत्या के बाद राकेश दास अपराध की दुनिया में कदम रखा  01 सितंबर 2018 को घर में घुस कर अपराधियों ने राकेश दास को गोली मार दी। 3 सितंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी हुई हत्या के बाद रसूल ने गैंग की कमान थाम ली। 3 सितंबर को ही बथनाहा और कन्हौली पुलिस की टीम ने सरेह में घेराबंदी कर रसूल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में रसूल जमानत पर बाहर निकला। जेल से बाहर निकलने के साथ ही उसने गैंग को संगठित कर वारदातों को अंजाम देना शुरू किया। उसके निशाने पर इलाके के व्यवसायी, डीलर, संवेदक और रसूखदार लोग थे। काफी लंबा आपराधिक इतिहास रहा है रसूल का

    रसूल शेख के खिलाफ कई थाने में दर्जनों केस दर्ज है कुख्यात रसूल शेख का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ रून्नीसैदपुर, सोनबरसा, बथनाहा, सहियारा, डुमरा, कन्हौली और मेजरगंज समेत कई थानों में दर्जनों मामले दर्ज है। बथनाहा थाने में रंगदारी, आ‌र्म्स एक्ट और कातिलाना हमले के चार, सोनबरसा थाने में तीन, रून्नीसैदपुर, कन्हौली, मेजरगंज, सहियारा और डुमरा थाने में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज है। सबसे पहले डुमरा में हुआ था आ‌र्म्स के साथ गिरफ्तार

    यह भी पढ़े :शिवहर ब्रेकिंग- आधी रात में आग लगने से तीन घर जलकर राख

    आ‌र्म्स के साथ डुमरा थाना पुलिस ने पकड़ा रसूल शेख चार साल पूर्व सबसे पहले लूटपाट के मामले में आ‌र्म्स के साथ डुमरा थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा था। जेल में रहने के दौरान उसकी पहचान कई अपराधियों के साथ हुई। कुछ समय बाद जमानत पर निकलने के बाद उसने कई वारदातों को अंजाम दिया। 3 सितंबर 2018 को जब राकेश दास का शव जलाया जा रहा था, उसी दिन बथनाहा व कन्हौली थाना पुलिस ने उसे डकैती की साजिश रचते गिरफ्तार किया था।

    16 जनवरी को सरार्फा व्यवसायी को गोली मारा  हालांकि, कुछ समय बाद ही उसे जमानत मिल गई और वह बाहर आ गया। इसके बाद उसने नगर थाना के मोहनपुर में कन्हौली थाना क्षेत्र के इंदल महतो पर फायरिंग  की, घटना में इंदल महतो बच गया। कुछ दिन बाद उसने अररिया के निकट बेला निवासी चंदन कुमार को गोली मार कर जख्मी कर दिया था। 16 जनवरी की शाम बथनाहा थाना क्षेत्र के योगिवाना गांव निवासी सर्राफा व्यवसायी धनीलाल महतो को रनौली बाजार के पास गोली मार कर जख्मी कर दिया था। 

    यह भी पढ़े :मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी , बिहार का अब तक का सबसे बरी बैंक लूट कांड के अपराधी को धर दबोचा ,10 करोड़ का सोना वरामद

    रसूल फरार चल रहा था 
    मामले में पुलिस ने कुख्यात अपराधी राकेश दास के बहनोई विकास दास और सोनबरसा थाना के जयनगर गांव निवासी राजकिशोर राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि रसूल फरार था। इसी बीच 31 जनवरी को सोनबरसा के एलपीजी एजेंसी संचालक दीप लाल महतो से रंगदारी और रंगदारी नहीं मिलने पर 8 फरवरी को एलपीजी एजेंसी पर फाय¨रग कर उसने दहशत फैला दिया था। पूरे गैंग का किया जाएगा सफाया

    एसपी सुजीत कुमार ने बताया एसपी सुजीत कुमार ने बताया कि इस पूरे गिरोह का उदभेदन कर दिया गया है। इस गिरोह में छह सदस्य हैं, इनमें चार को दबोच लिया गया है। शेष दो की तलाश जारी है। एसपी बताया है कि इन बदमाशों ने कई मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इनमें कुछ ऐसे भी मामले है, जो पुलिस रिकॉर्ड में प्रतिवेदित नहीं है। एसपी ने बताया कि सबके खिलाफ आ‌र्म्स एक्ट के अलावा प्रतिबंधित गांजा रखने को लेकर एनडीपीएस एक्ट में भी मामला दर्ज किया गया है।

    Posted By:कुंदन कुमार 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728