Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीतामढ़ी : जिला पुलिस हर मोर्चे पर विफल ,शहर में दिनदहाड़े पूर्व BSF जवान को मारी गोली



     We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24»पटना ,बिहार

      कैमरामैन-पवन साह रिपोर्टर अवध बिहारी उपाध्याय बिहार


     

                HIGHLIGHT 

    1. एक बाईक पर सवार दो बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम 
    2. घटना सीतामढ़ी शहर से सटे डुमरा रोड शांतिनगर की 
    3. घटना के विरोध में लोगों ने किया सीतामढ़ी-डुमरा मुख्य पथ को जाम
    4. सीतामढ़ी पुलिस हर मोर्चे पर  विफल

    5. बदमाश बेख़ौफ़ घटना को लगातार अंजाम दे रहे है 

    बिहार:सीतामढ़ी में अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगता नहीं दिख रहा है| जिले  लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण पाने में सीतामढ़ी पुलिस हर मोर्चे पर  विफल साबित हो रही है |पिछले दो महीने में लगभग 10 लोगो को गोली मारी गयी | आज की ताजा  घटना सीतामढ़ी शहर से सटे डुमरा रोड शांतिनगर मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह बेखौफ बदमाशों ने गोली मार कर बीएसएफ के रिटायर जवान की हत्या कर दी। घटना को एक बाईक पर सवार दो बदमाशों ने अंजाम दिया। घटना के बाद बदमाश भाग निकले। घटना से नाराज लोगों ने घटना स्थल के पास सीतामढ़ी-डुमरा मुख्य पथ को जाम कर जम कर बवाल काटा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को शव लेने में भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा। मृतक की पहचान राम कृपाल चौधरी (50) के रुप में की गई हैं।मृतक मूल रूप से मधुबनी जिले के मधवापुर थाने के बास्के बिहार गांव का निवासी था। 


    देखे वीडियो 

    ये भी पढ़े :सीतामढ़ी:सडक हादसों से बचने के लिए,4 फरवरी से चलेगा सडक सुरक्षाअभियान

    पिछ्ले डेढ़ साल से राम कृपाल चौधरी शांतिनगर मोहल्ले में गुडडू झा के मकान में बतौर किरायेदार रह रहा था। साथ में उसका पुत्र अरविंद कुमार चौधरी भी रह रहा था। अरविंद निजी सिक्योरिटी कंपनी में सुपरवाइजर का काम करता है। बताया गया है कि अरविंद की सास शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। 

    ये भी पढ़े :भागलपुर:रंगदारी लूट व डकैती जैसी घटना को अंजाम देने वाला कुख्यात अपराधी पप्पू सोनार पकड़ा गया

    शुक्रवार की सुबह पिता-पुत्र अस्पताल में मरीज से मिलने गए थे। बाईक पर सवार होकर  लौटने के क्रम में मुख्य पथ से 20मीटर की दूरी पर एक बाईक पर सवार  दो बदमाशों में से एक ने थप्पर मार अरविंद को गिरा दिया, वहीं दूसरे बदमाश ने राम कृपाल चौधरी के सिर में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। तत्काल घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

    ये भी पढ़े :गुप्तेश्वर पांडे  बिहार के नए DGP बनते ही कहा ,कुछ पुलिसकर्मी सिस्टम के साथ विश्वासघात करते है |

    बिहार में जंगल राज कायम 

    सोचने वाली बात है क्यों राज्य में कानून व्यवस्था की हालत दिनों दिन चरमराती  जा रही है | बिहार का शायद ऐसा कोई जिला बचा  होगा जंहा अपराधिक घटनाये नहीं घट रही है |आए दिन राज्य में हत्याएं हो रही हैं। दिन-दहाड़े अपहरण और डकैती की जा रही है। महिलाओं के खिलाफ हिंसा में भी तेजी आई है। प्रदेश की जनता में इन घटनाओं को लेकर बेचैनी व्याप्त है। आम लोगों का निरंतर विरोध प्रदर्शन जारी है। लेकिन राज्य सरकार की तरफ से आपराधिक घटनाओं पर काबू पाने की कोई गंभीर कार्रवाई नहीं दिख रही है। लगता है जंगल राज कायम हो गया है | बिहार की कानून-व्यवस्था राष्ट्रीय विमर्श का हिस्सा बनता जा रहा है |और इस पर सुशासन बाबु कब लगाम लगायेंगे ?

    ये भी पढ़े :NSSO द्वारा जारी रोजगार के आकड़ो पर नीति आयोग ने दी सफाई


    बीते दो महिनो  में अपराध की कई बड़ी घटनाएं सामने आई हैं |
    इन पर भी एक नजर डाले 
    पूरी खबर के लिए लिंक को क्लिक करे 




    4-सीतामढ़ी NH 77 पर बदमाशो ने युवक को गोली मार फरार हो गये | युवक की हालत गंभीर


    6-सीतामढ़ी :प्रमुख के दबंग बेटे ने युवक को गोली मारी

    7-सीतामढ़ी बोहा भन्नी गाँव में युवक को गोली मारी

    8-सीतामढ़ी में रंगदारी को लेकर रोड ठेकेदारके आदमी को गोली मारी



    ये सभी घटना बीते 2 महीने में हुयी 

    Posted by:प्रियंका जायस्वाल

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें |



    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728