Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Budget 2019: जानें क्या मिला पीयूष गोयल के पिटारे से मिडिल क्लास, किसानों और श्रमिकों को


    WAORS हिंदी न्यूज »नई दिल्ली

    केंद्र सरकारने संसद में शुक्रवार को अंतरिम बजट 2019-20  पेश कर दिया। मोदी सरकार ने किसानों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, नौकरीपेशा लोगों के लिए अपना खजाना खोलते हुए अगले वित्त वर्ष के अंतरिम बजट में घोषणाओं की झड़ी लगा दी। 


    वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में अंतिरम बजट पेश करते हुए छोटे तथा सीमांत किसानों की मदद के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि बनाने की घोषणा की जिसके तहत दो हेक्टेयर तक की जोत वाले किसानों को सालाना छह हजार रुपये की मदद दी जायेगी। वित्त मंत्री ने बताया कि यह योजना गत एक दिसंबर से लागू मानी जायेगी। 

    ये भी पढ़े :Budget 2019:अंतरिम बजट में सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय के लिए 1.3 लाख करोड़ रुपये का आवंटन कर सकती है


    इसके तहत मदद की राशि सीधे किसानों के खाते में डीबीटी के जरिये जमा की जायेगी। इसका पूरा खर्च केंद्र सरकार उठायेगी। यह राशि दो-दो हजार की तीन बराबर किस्तों में दी जायेगी। पहली किस्त जल्द किसानों के खाते में भेज दी जायेगी। इससे करीब 12 करोड़ किसान परिवारों को लाभ मिलेगा। इससे सरकारी खजाने पर सालाना करीब 75 हजार करोड़ रुपये का बोझ आयेगा।

    ये भी पढ़े :NSSO द्वारा जारी रोजगार के आकड़ो को लेकर ट्विटर पर BJP और कोंग्रेस में जंग 


    वित्त मंत्री ने नौकरीपेशा लोगों को भारी राहत देते हुये कहा कि पांच लाख रुपये तक की आय पर कर नहीं लगेगा और 6.5 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले नोकरीपेशा लोगों को कोई कर नहीं देना होगा। उनकी इस घोषणा पर सदन में हर्ष की लहर दौड़ गयी तथा कई मिनट तक सदन तालियों की गड़गड़ाहट और मोदी मोदी के नारों से गूंजता रहा। उन्होंने 4० हजार रुपये तक के ब्याज पर टीडीएस नहीं काटने की भी घोषणा की जो अभी दस हजार रुपये ब्याज पर लागू है। 

    Posted by:विवेक श्रीवास्तव


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728