Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीतामढ़ी:सडक हादसों से बचने के लिए,4 फरवरी से चलेगा सडक सुरक्षाअभियान


    WAORS हिंदी न्यूज »बिहार सीतामढ़ी
     पवन साह के साथ  रौशन कुमार साह 

    :सडक हादसों से बचने के लिए उर उन पर लगाम लगे इसके लिए जिले में 4 फरवरी से सड़क सुरक्षा सप्ताह मनया जाएगा। इस अभियान में  लोगों को जहां परिवहन नियमों की जानकारी दी जाएगी, वहीं हादसों से बचने के लिए टिप्स दिए जाएंगे। 


    एक सप्ताह तक विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, हाइवे समेत प्रमुख सड़कों और स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर गुरुवार को डीएम की अध्यक्षता में इंडोर स्टेडियम में अधिकारियों की बैठक हुई।

     जिसमें डीएम डॉ. रणजीत कुमारसिंह ने कहा कि अब सड़क सुरक्षा न हो सिर्फ नारा, बल्कि बनाना है, इसको जन-जन की जीवन धारा। डीएम सिंह ने  जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष  से  कहा कि जिले में 4 फरवरी से जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। डीएम ने होर्डिंग, बैनर, पोस्टर और नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक करने का आदेश दिया। वहीं स्कूलों में पें¨टग प्रतियोगिता और रैली आदि के जरिए व्यापक प्रचार प्रसार का निर्देश दिया। 

    इसके अतिरिक्त ओवर लोड वाहन, वाहनों की तेज गति, हेलमेट और सीट बेल्ट आदि की जांच के लिए व्यापक पैमाने पर पूरे जिले में अभियान चलाने का भी आदेश दिया। डीएम ने जिले के सभी चिन्हित सड़क दुर्घटना के विशेष ब्लैक स्पॉट पर लगातार कार्यक्रम चलाकर हो रही सड़क दुर्घटनाओं को कम करने का निर्देश दिया। 

    वहीं सड़क सुरक्षा सप्ताह को सफल बनाने को लेकर सभी सहयोगी विभागों को अलग अलग जवाबदेही देने की बात कहीं। डीएम ने कहा कि सीतामढ़ी में लगातार बढ़ रहे सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों को जागरूक करने की अपील की। मौके पर डीटीओ चितरंजन प्रसाद, एमवीआई अरूण कुमार, इंफोर्समेंट ऑफिसर सुमन कुमार सिन्हा समेत कई अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

    Posted by:अंजलि 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728