Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    भागलपुर:रंगदारी लूट व डकैती जैसी घटना को अंजाम देने वाला कुख्यात अपराधी पप्पू सोनार पकड़ा गया



    WAORS हिंदी न्यूज »बिहार भागलपुर
    अमिताभ मिश्रा की रिपोर्ट 

    कुख्यात पप्पू सोनार उर्फ अमित कुमार सहयोगी मोनू मिश्रा के साथ गुरुवार सुबह चंपानाला पुल के पास पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पप्पू सोनार पर अलग-अलग थानों 19 मामले दर्ज हैं। हत्या, रंगदारी, लूट, डकैती व सामूहिक दुष्कर्म समेत कई तरह के मामले उस पर चल रहे हैं। एसएसपी आशीष भारती ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

    ये भी पढ़े :गुप्तेश्वर पांडे बने बिहार के नए DGP बनते ही कहा ,कुछ पुलिसकर्मी सिस्टम के साथ विश्वासघात करते है |


    सीसीए लगाने का प्रस्ताव लाया जाएगा
    पप्पू सोनार पर सीसीए लगाने का प्रस्ताव लाया जाएगा। साथ ही पुलिस न्यायलय से उसकी जमानत को रद्द करने की अपील करेगी। पुलिस ने महाराष्ट्र नंबर की कार व तीन मोबाइल सेट भी बरामद किया है। बरामद वाहन के दस्तावेजों का सत्यापन कराया जा रहा है। मालूम हो कि वह कई मामलों में जमानत पर रिहा था। एसएसपी ने बताया कि पप्पू सोनार मुख्य रूप से शहरी इलाके में व्यवसायियों को परेशान कर रहा था।

    रंगदारी  लूट व डकैती जैसी घटना को अंजाम देता था 
    रंगदारी नहीं देने पर लूट व डकैती जैसी घटना को अंजाम दे रहा था। उन्होंने बताया कि पप्पू सोनार गुरुद्वारा रोड स्थित व्यवसायी अनुराग सलार पुरिया से रंगदारी मांगने व व्यवसायी कैलाश संथालिया के घर लूटकांड में हाथ था। वहीं उसके साथ गिरफ्तार उर्दू बाजार निवासी मोनू मिश्रा उर्फ आलोक कुमार पर बिहार व झारखंड में 10 मामले दर्ज हैं। उस पर लूट व बाइक चोरी के मामले लंबित हैं। देवघर के प्रथम न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में उसका मामला चल रहा है, जिसमें वह फरार है।

    ये भी पढ़े :NSSO द्वारा जारी रोजगार के आकड़ो पर नीति आयोग ने दी सफाई

    बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था 
    पुलिस को सूचना मिली की बड़ी घटना को अंजाम देने की लिए पटना से सड़क मार्ग से वह भागलपुर आ रहा है। इसके बाद एसएसपी आशीष भारती ने सहायक पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम में कोतवाली इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष केदारनाथ सिंह, डीआईयू सिपाही राकेश कुमार, चीता दल व थाना के शस्त्र बल को लगाया गया। टीम में शामिल लोगों ने चंपानाला पुल की घेराबंदी कर वाहन जांच के दौरान पप्पू सोनार व मोनू मिश्रा को दबोच लिया।

    Posted by :अंकित खन्ना

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728