Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    युवक ने व्हाट्सएप पर किया राष्ट्रध्वज का अपमान, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »उत्तर प्रदेश बाराबंकी 

    बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से पुलिस ने एक युवक को सोशल मीडिया पर देश विरोधी सामग्री शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बाराबंकी के ग्राम इस्माइलपुर के निकट इस युवक को सोमवार को गिरफ्तार किया. युवक पर आरोप है कि उसने ‘व्हाट्सएप डीपी’ में देश विरोधी नारे वाला संदेश शेयर किया था. आरोपी को जेल भेज दिया गया है. 


    पुलिस ने बताया कि ग्राम लोजहर निवासी अजय प्रताप ने स्थानीय थाने पर सूचना दी कि ग्राम बुढ़नपुर निवासी मोनिस खान ने अपने व्हाट्सएप से उनके मोबाइल पर मैसेज भेजा जो कथित रूप से राष्ट्रीय ध्वज को अपमानित करने तथा देश विरोधी नारे वाला था. 

    आर्टिकल 35A से जुड़ी याचिकाओं पर इस सप्ताह सुनवाई कर सकता है सुप्रीम कोर्ट

    पुलिस अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं क्षेत्राधिकारी नगर ने एक टीम गठित की. इसके बाद सोमवार को देवा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने इस्माइलपुर अस्पताल के निकट अभियुक्त मोनिस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उसके कब्जे से मोबाइल भी बरामद किया गया है.

    Posted By:राजकुमार चौहान 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728