जहरीली शराब ने कहर बरपाया: बिहार, यूपी और उत्तराखंड में दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत
WAORS हिंदी न्यूज »नई दिल्ली
देश के तीन राज्यों में एक बार फिर से जहरीली शराब ने कहर बरपाया है. बिहार, यूपी और उत्तराखंड में दो दर्जन से ज्यादा लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई. जिसकी वजह से हाहाकार मच गया है. यूपी सरकार ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं तो बिहार और उत्तराखंड सरकार भी कार्रवाई कर रही हैं.
सहारनपुर जिले के देवबंद में 5 की मौत
सबसे पहले बात करें यूपी की तो सहारनपुर जिले के देवबंद इलाके में कच्ची शराब पीने से 5 लोग मौत के मुंह में समा गए, जबकि 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है.
कुशीनगर में गई 9 की जान
उत्तर प्रदेश के ही कुशीनगर में जहरीली शराब की वजह से दो दिन पहले 9 लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले में सूबे की योगी सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं. साथ ही एक आबकारी अधिकारी और चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. इस घटना के बाद जिले के अधिकारी सतर्क हो गए हैं.
#Uttarakhand: 12 people have died in Roorkee after consuming illicit liquor. 13 excise officials have been suspended in connection with the case
रूड़की में 7 लोगों की मौत
यह भी पढ़े-बिहार :कटिहार में मुस्लिम शिक्षक के वंदे मातरम नहीं गाने को लेकर मामला तुल पकड़ा
Posted By: अंजलि

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद