Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    आतंकवाद पर पाकिस्तान को एक और तगड़ा झटका अमेरिका कहा- आतंकवादियों पर करें ठोस कार्रवाई


    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »अंतर्राष्ट्रीय खबर 

    एलओसी पार कर भारतीय वायुसेना के जैश-ए-मोहम्मद के कैंपों को ध्वस्त किए जाने के अगले दिन पाकिस्तान को एक और तगड़ा झटका लगा है। अमेरिका ने पाकिस्तान से आतंकवादी समूहों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने को कहा है।

    भारत और पाकिस्तान दोनों के विदेश मंत्रियों के साथ बातचीत करने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने एक बयान में कहा, 'हम भारत और पाकिस्तान को संयम बरतने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।'

    गौरतलब है कि भारत ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े शिविर को तबाह कर दिया जिसमें लगभग 350 आतंकवादी और उनके प्रशिक्षक मारे गए। पाकिस्तान ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद इन आतंकवादियों को उनकी सुरक्षा के लिए इस शिविर में भेजा था। दो मिनट से भी कम समय में अंजाम दिया गया भारतीय वायुसेना का यह हमला अत्यंत त्वरित और सटीक था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

    सूत्रों ने कहा कि हमला किसी सैन्य ठिकाने पर नहीं, केवल आतंकी ठिकाने पर किया गया और इसे 'हमलों को रोकने के उद्देश्य से ऐहतियात के तौर पर अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि यह ठिकाना जंगल में एक पहाड़ी पर स्थित था और पांच सितारा रिजॉर्ट शैली में बना था। इसके चलते यह आसान निशाना बन गया तथा आतंकवादियों को नींद में ही मौत के आगोश में सुला दिया गया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728