Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    LIVE UPDATES: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुलाई अहम बैठक, तीनों सेनाध्यक्ष होंगे शामिल


    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »नई दिल्ली
    वायुसेना के मिराज विमानों ने मंगलवार तड़के एलओसी पार करके जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकाने को नेस्तनाबूत कर दिया। एलओसी से करीब 50 किलोमीटर दूर बालाकोट शहर के पास एक पहाड़ी पर बने ठिकाने पर ‘आराम' फरमा रहे 350 से ज्यादा आतंकियों को वायुसेना ने हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। इनमें 25 से ज्यादा जैश के बड़े कमांडर हैं। लेकिन भारतीय वायुसेना की इस कार्रवाई के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आता नहीं दिख रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, आज सुबह फिर पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सीजफायर उल्‍लंघन किया है। 
    विदेश सचिव विजय गोखले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इन आतंकी शिविरों को जैश सरगना मसूद अजहर का साला यूसूफ अजहर उर्फ उस्ताद गौरी चला रहा था। उन्होंने बताया कि आतंकी फिर से हमले की फिराक में थे, इसलिए भारत ने ऐहतियातन गैर सैन्य कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि आतंकियों के ठिकाने घने जंगल में पहाड़ियों पर थे, जो नागरिक इलाकों से दूर थे।
    सूत्रों के मुताबिक भारत का हमला इतना सटीक और तेज था कि पाक सेना जब तक कुछ समझ पाती, तब तक भारतीय जांबाज पायलट अपने पराक्रम का परिचय देकर वापस लौट चुके थे। महज 21 मिनट के ऑपरेशन में वायुसेना ने यह कारनामा कर दिखाया।

    सूत्रों की मानें तो भारत ने बालाकोट से पहले पाक अधिकृत कश्मीर के चकोटी और मुजफ्फराबाद में भी बम गिराए। हालांकि केंद्र की ओर से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है। जानकारी यह भी मिली है कि हमारे पायलटों ने मिराज-2000 विमानों से आतंकी ठिकानों पर महज दो मिनट के भीतर ही 450 किलो से ज्यादा बम बरसा दिए। मिराज के साथ सुखोई-30 और एक ईंधन भरने वाला विमान भी था। 
    Airstrike across LoC by IAF LIVE UPDATES:

    Wed, 27 Feb 2019 10:27 AM IST

    शोपियां में मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी ढेर

    जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार तड़के आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद शोपियां जिले के मीमेन्दर इलाके में खोज एवं तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आतंकवादियों ने उनपर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मारे गए दोनों आतंकवादी प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य थे। उन्होंने बताया कि मौके से हथियार और अन्य सामग्री मिली है। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।
    Wed, 27 Feb 2019 10:06 AM IST

    रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुलाई अहम बैठक

    रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सेना प्रमुख बिपिन रावत, वायुसेना प्रमुख बी एस धनोआ और नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लंबा के साथ कुछ देर में दिल्ली में बैठक करेंगी। 






    Delhi: Defence Minister Nirmala Sitharaman, Army Chief General Bipin Rawat, Chief of the Air Staff Air Chief Marshal Birender Singh Dhanoa and Navy Chief Admiral Sunil Lanba to meet shortly today over important proposals for the Armed forces. (file pic)



    Wed, 27 Feb 2019 09:30 AM IST

    पाकिस्तानी सेना ने उरी सेक्टर में किया सीजफायर उल्‍लंघन

    जम्मू-कश्मीर के पाकिस्तानी सेना ने उरी सेक्टर में सीजफायर उल्‍लंघन किया है।






    J&K: Pakistan Army violated ceasefire in the Uri sector earlier this morning. More details awaited.



    Wed, 27 Feb 2019 09:28 AM IST

    PAK पर सख्त हुआ अमेरिका, कहा- आतंकवादियों पर करें ठोस कार्रवाई

    एलओसी पार कर भारतीय वायुसेना के जैश-ए-मोहम्मद के कैंपों को ध्वस्त किए जाने के अगले दिन पाकिस्तान को एक और तगड़ा झटका लगा है। अमेरिका ने पाकिस्तान से आतंकवादी समूहों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने को कहा है। भारत और पाकिस्तान दोनों के विदेश मंत्रियों के साथ बातचीत करने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने एक बयान में कहा, 'हम भारत और पाकिस्तान को संयम बरतने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।'
    Wed, 27 Feb 2019 09:26 AM IST

    भारत पाकिस्तान से तनाव बढ़ाना नहीं चाहता: सुषमा

    पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई करने के ठीक अगले ही दिन बुधवार को भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आश्वस्त किया कि वह इस्लामाबाद के साथ तनाव को और नहीं बढ़ाना चाहता है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने चीन के वुजेन शहर में रूस-भारत-चीन(आरआईसी) समूह के विदेश मंत्रियों की 16वीं बैठक को संबोधित करते हुए कहा, 'मान्यवर, यह (बालाकोट कार्रवाई) सैन्य अभियान नहीं था, किसी भी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया है।' 
    Wed, 27 Feb 2019 09:25 AM IST

    सुषमा स्वराज ने आरआईसी बैठक में पुलवामा हमले का मुद्दा उठाया

    विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को चीन के वुझेन में रूस, भारत और चीन (आरआईसी) के विदेश मंत्रियों की 16वीं बैठक में अपने चीनी समकक्ष के समक्ष जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले का मुद्दा कहा है।

    Wed, 27 Feb 2019 09:24 AM IST

    10 दिनों की तैयारी में दिया ऑपरेशन को अंजाम

    पुलवामा हमले के बाद से ही मोदी सरकार पर आतंकियों और उनके आकाओं को कड़ा जवाब देने का दबाव था। समय कम था, लेकिन जोश में कोई कमी नहीं थी। तमाम एजेंसियों ने आपसी सहयोग से दस दिन में पाक पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली और आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की रणनीति पुलवामा हमले के चंद दिनों बाद ही बन गई थी। वायुसेना ने दस दिन की तैयारी के बाद मंगलवार तड़के पाकिस्तान के बालाकोट में बम बरसाकर जैश ए मोहम्मद के 20 वर्ष पुराने सबसे बड़े अड्डे को साफ कर दिया। ऐसी भी सूचना है कि मुजफ्फराबाद और चकोटी में भी बम गिराए हैं।

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728