लालगंज :अनियंत्रित ट्रक ने 32 वर्षीय युवक की ली जान
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार हाजीपुर
सवांददाता नागमणि की रिपोर्ट
वैशाली :लालगंज नगर--बीते बृहस्पतिवार की देर शाम नामीडीह के एक 32 वर्षीय युवक राजू ठाकुर की पोझियां पेठियाँ जाने के दौरान अनियंत्रित लालगंज से आ रहे ट्रक ने मुख्यमार्ग लालगंज हाजीपुर के डॉल्फिन लाइन होटल के समीप धक्का मार दिया.जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.जिसे स्थानीय लोगो ने लालगंज से रेफर के बाद पीएमसीएच भर्ती कराया.जिस दौरान दो दिन इलाजरत रहने के बाद राविवार कि सुबह मौत हो गया.इसकी खबर परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया.
यह भी पढ़े :बेतिया:जिले के कुमारबाग स्तिथ स्टील प्रोसेसिंंग युनिट के चालू होने से जिला का विकासवही स्थानीय लोगो व सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से परिजनों को समझा बुझाकर पोस्टमार्टम करवाया गया.उपस्थित लोगों ने बताया कि 32 वर्षीय युवक राजू ठाकुर अपने चार बाल बच्चे समेत अपने ससुराल नामीडीह में रहकर अपना जीवन यापन करता था.जो बृहस्पतिवार की शाम सब्जी लाने बाज़ार जा रहा था जिस दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने धक्का मार दिया जिससे उसकी मौत इलाज के दौरान हो गई.इस बात को लेकर परिजन समेत ग्रामवासी में शोक का माहौल हो गया.
\यह भी पढ़े :BREAKING NEWS:अखिल भारतीय किसान,मजदूर संगठन ने सरकार से अपनी नो माँगों को लेकर विधानसभा मार्च किया
और आक्रोशित लोगों ने मुख्यमार्ग लालगंज हाजीपुर मुख्यमार्ग के नामीडीह को जाम कर मुआवजे की मांग व अनियंत्रित चालक को कड़ी से कड़ी सजा देने मांग पर अड़े रहे.वही परिजनों में पत्नी सुनीता देवी डेढ़ वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार,तीन वर्षीय कंचन कुमारी,चार वर्षीय और अंचल कुमारी,और आठ वर्षीय चंचल कुमारी बीच सड़क पर दहार मारकर रो रही थी.बच्चे सभी देखकर दंग थे कि आखिर मेरे पिता को हुआ क्या था.बताते चले कि वर्षो से राजू ठाकुर पिता स्वर्गीय विनोद ठाकुर ग्राम सिरसा अपने शादी के बाद नामीडीह गांव स्थित ससुराल में रहकर जीवन यापन करता था.
यह भी पढ़े :आक्रोश मार्च पुलवामा में शहीद CRPF वीर जवानों को श्रद्धांजलि,
और किसी तरह अपने बाल बच्चो और पत्नी का भरण पोषण करता था.सड़क जाम की सूचना मिलते ही लालगंज थाने की पुलिश मौके पर पहुंचकर लोगो को शांत करने और आश्वाशन के बाद मार्ग खोलने की अपील की लेकिन परिजनों समेत वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर डटे रहे वही मौके पर उपस्थित थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने ऊपर के अधिकारी के आश्वाशन और मौके पर पहुंचे एसडीओ ने मुआवजे की राशि परिजनों के परिवार को देने की बात बताई तब जाकर तीन चार घंटे के बाद मार्ग खोला गया.
Posted By कोमल कुमारी
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद