PM मोदी पर ममता बैनर्जी का हमला :कहा अगर आप पंगा लोगे, तो मैं बन जाऊंगी चंगा
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क » वेस्ट बंगाल कोलकाता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर गुरूवार को बड़ा हमला बोला है। ममता ने सवाल करते हुए कहा- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से लेकर केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) तक सभी उन्हें (पीएम) क्यों बाय-बाय बोल रहे हैं?
तृणमूल सुप्रीमो ने आगे कहा- “अगर आप पंगा लोगे, तो मैं चंगा बन जाऊंगी।”
West Bengal CM Mamata Banerjee: If you take 'panga' with us, I will become 'changa'.
यह भी पढ़े-दिल्ली के नरेला इलाके में मुख्यमंत्री केजरीवाल की कार पर हमला
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ममता बनर्जी ने आगे कहा – "वह (पीएम) भारत के बारे में नहीं जानते हैं। वे यहां तक सिर्फ गोधरा और अन्य दंगों के बाद पहुंचे हैं। वह रफाल के मास्टर हैं। वह नोटबंद के मास्टर हैं... वह भ्रष्टाचार के मास्टर हैं।"
West Bengal CM Mamata Banerjee when asked 'you said Modi babu is lying...': I did not call him Modi babu, I called him Mad-dy babu.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने आगे कहा- "वह हमसे डर गए हैं क्योंकि हम एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। मैं कभी डरी नहीं, हमेशा अपने रास्ते के लिए संघर्ष किया। मैनें हमेशा मां-माटी-मानुष का आदर किया है। यह दुर्भाग्य है कि पैसे की ताकत के बल पर वह प्रधानमंत्री बन गए।"
West Bengal CM Mamata Banerjee when asked 'you said Modi babu is lying...': I did not call him Modi babu, I called him Mad-dy babu.
West Bengal CM Mamata Banerjee: He is afraid because we are working together. I was never scared, I have always fought my way out. I have always respected 'Ma-Maati-Maanush'. It is a misfortune that he has become the PM because of the power of money.
गौरतलब है कि इससे पहले पश्चिम बंगाल के पुलिस कमिश्नर के घर पर सीबीआई की टीम के पहुंचने के बाद से केन्द्र और राज्य सरकार की तल्खी और बढ़ गई है। उस घटना के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद धरने पर बैठ गई थी।
यह भी पढ़े- 2019 चुनाव से पहले सुप्रीम कोर्ट से मयावती को झटका ,कहा मूर्ति का पैसा वापस करे
उधर, ज्यों-ज्यों लोकसभा चुनाव का समय पास आ रहा है पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और केन्द्र सरकार की अगुवाई करनेवाली बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप और बढ़ गया है। इससे पहले, ममता बनर्जी सरकार ने राज्य में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की रथ यात्रा की भी इजाजत नहीं दी थी। उन्होंने ये दलील दी कि इससे राज्य में कानून व्यवस्था खराब हो सकती है।
Posted By: विवेक श्रीवास्तव

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद