मुजफ्फरपुर : पुलिस छापेमारी में जब्त किये 1.12 करोड़ नकद, पटना और पूर्वी चंपारण के दो लोग हिरासत में
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार मुजफ्फरपुर
ब्यूरो संवाददाता नागमणि
ब्यूरो संवाददाता नागमणि
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा वाहन जांच के दौरान मंगलवार सुबह चांदनी चौक पर एक करोड़ बारह लाख पचास हजार रुपये जब्त किये है. पुलिस टीम ने तीन लोगों को हिरासत में लिया और अहियापुर पुलिस थाने में पूछताछ कर रही है. एसएसपी के मुताबिक, आयकर विभाग पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की आधी रात को करीब डेढ़ बजे छापेमारी अभियान चलया गया |
आयकर विभाग, पटना से सूचना मिली
मुजफ्फरपुर एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि आयकर विभाग, पटना से सूचना मिली थी कि कुछ लोग भारी मात्रा में नकदी लेकर मुजफ्फरपुर के रास्ते रक्सौल जानेवाले हैं.
सूचना मिलते ही नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. इसमें डीआइयू के पदाधिकारी को शामिल किया गया. चांदनी चौक के पास देर रात रक्सौल जानेवाली बस को चेक किया गया. तीन अलग-अलग गाड़ियों से बैग में कैश रखा देख पुलिस ने उसे जब्त कर लिया.
मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया
मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया. हिरासत में लिये गये तीनों लोगों में एक पटना और पूर्वी चंपारण के दो लोगों, एक घोड़ासहन और एक मोतिहारी के रहनेवाले हैं. अहियापुर थाने में कैश का मिलान किया गया है. पूछताछ में तीनों से संतोषजनक जवाब नहीं दिया है.
दस दिनों से चल रहे श्री सीताराम नाम जप महा यज्ञ तथा 11 कुण्डीय हवन महायज्ञ का समापन हो गया
पूछताछ के लिए पहुंचे आयकर अधिकारी
इधर, नकदी जब्त होने की सूचना मिलने पर आयकर अन्वेषण ब्यूरो के उमेश कुमार अहियापुर थाने पहुंचे. गहन छानबीन के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा. उन्होंने कहा कि तीनों से आय के स्रोत के बारे में पूछताछ की जा रही है. बरामद कैश का चुनाव या कहीं और खपाने की योजना थी, इसके बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है. मालूम हो कि सितंबर माह में भी मेहंदी हसन चौक के पास एसएसपी के निर्देश पर की गयी छापेमारी में स्कॉर्पियो से 52 लाख रुपये नकद जब्त किये गये थे.
Posted By:कुंदन कुमार
Posted By:कुंदन कुमार
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद