दस दिनों से चल रहे श्री सीताराम नाम जप महा यज्ञ तथा 11 कुण्डीय हवन महायज्ञ का समापन हो गया
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क » बिहार सीतामढ़ी
कैमरामैन- पवन साह रिपोर्टर राम कुमार
सीतामढ़ी । मां जानकी की प्राक्टय स्थली पुनौराधाम में विगत दस दिनों से चल रहे श्री सीताराम नाम जप महा यज्ञ तथा 11 कुण्डीय हवन महायज्ञ का समापन हो गया। जप महा यज्ञ के दौरान सीता कुण्ड के चारों ओर बनें 11 कीर्तन कुंज में जप करने वाले नाम संकीर्तन मंडली द्वारा जय जय माता जानकी,जय पुनौराधाम की के जयघोष के साथ सीता कुण्ड की 11 परिक्रमा कर समापन किया।
वहीं मंदिर परिसर में बने पंच मंजिले भव्य मंडप में 11 वेदी के साथ हवन कुण्ड में दी जा रही आहुति की पूर्णाहूति आयोजक सह मुख्य यजमान महत श्री कौशल किशोर दास जी ने वैदिक मंत्रों और शांति पाठ के साथ दक्ष वैदिक आचार्य के निर्देशानुसार किया। वहीं सपत्निक अखिलेश प्रसाद सिंह ने अखिल विश्व कल्याण व शान्ति की कामना की।
सीतामढ़ी:रीगा महा शिवरात्रि के शुभ अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई
महायज्ञ की पूर्णाहूति के जिले के करीब दो हजार साधु-संत व महंत के साथ श्रद्धालुओं ने महा प्रसाद ग्रहण किया। महायज्ञ के सफल आयोजन में महंत कौशल किशोर दास, अखिलेश प्रसाद सिंह, मनोज सिंह, ओमप्रकाश सिंह,धनुषधारी सिंह,श्रवण कुमार, सुशील कुमार सिंह, राम विनय कुशवाहा, रामबाबू मरान्डी, राज किशोर महतो, चंदन कुमार, शंभू यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।
Posted By:प्रियंका जयसवाल


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद