Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    पाकिस्तान POK में अभी भी सक्रिय 16 आतंकी अड्डे ,अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत पाकिस्तान का करेगा पर्दाफाश

    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »नई दिल्ली

    बालाकोट पर एयर स्ट्राइक कर जैश के ठिकानों को नष्ट करने के बाद भी भारत चुप बैठने वाला नहीं है. भारत अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर  में सक्रिय 16 आतंकी अड्डों की जानकारी देगा.

    आतंकी अड्डों के बारे में जानकारी जुटाई
    पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने कहा है कि आगे भी पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. इसके बाद भारतीय खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान के सैन्य प्रतिष्ठानों के पास स्थित आतंकी अड्डों के बारे में जानकारी जुटाई है.

    सूत्रों के मुताबिक, अब भारत इन जानकारियों को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर साझा करने की तैयारी कर रहा है ताकि दुनिया को यह पता चले कि किस तरह से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद भारत सहित पूरी दुनिया के लिए खतरा है.

    पढ़े:हैरान कर देने वाला सच,बालाकोट में ऐसे चल रही थी जैश की आतंकी फैक्ट्री


    भारतीय खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान और पीओके में सक्रिय 16 अन्य आतंकी अड्डों की पहचान की है. इन अड्डों में आतंकियों को स्नाइपिंग, वॉटर कॉम्बैक्ट, विस्फोटक डिवाइस बनाने, ड्रोन के इस्तेमाल आदि की ट्रेनिंग दी जाती है.


    सभी आतंकी ढांचे पाकिस्तानी सेना के शिविरों के पास 
    खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, 'सभी आतंकी ढांचे पाकिस्तानी सेना के शिविरों के पास ही हैं.' रिपोर्ट में महत्वपूर्ण बात यह है कि इन अड्डों में आतंकियों को सेना जैसा वॉटर कॉम्बैक्ट (जल युद्ध) की ट्रेनिंग दी जा रही है. इससे भारत पर समुद्री रास्ते आतंकी हमले का खतरा बढ़ गया है. नेवी चीफ एडमिरल सुनील लाम्बा ने मंगलवार को इसके बारे में बताया, 'हमारे पास ऐसी रिपोर्ट भी है कि आतंकियों को समुद्री रास्ते और अन्य कई तरीकों से आतंकी हमलों की ट्रेनिंग दी जा रही है.'



    पढ़े:एयरफोर्स बीएस धनोआ ने कहा ,टारगेट हिट हुआ या नहीं, कितने मरे हम इसकी गिनती नहीं करते

    ड्डों की उपग्रह तस्वीरों और अन्य साक्ष्य की जानकारी दोस्त देशों से साझा की जाएगी ताकि पाकिस्तान को दुनिया भर में शर्मिंदा किया जा सके. रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के उक्त आतंकी अड्डों में कम्युनिकेशन और कंट्रोल स्टेशन तथा विभिन्न आतंकी अड्डों के दफ्तर भी हैं. बालाकोट के अलावा ऐसे पांच अड्डे पाकिस्तान के अंदर हैं. इनमें से तीन अड्डे मानसेरा और दो अड्डे पंजाब में स्थ‍ित हैं. इसी तरह, 11 आतंकी अड्डे अब भी पाक अधिकृत कश्मीर में संचालित हो रहे हैं, जिनमें से पांच-पांच मुजफ्फराबाद और कोटली में और एक बरनाला में है.


    इनके अलावा पाकिस्तान में छह अन्य प्रशिक्षण केंद्र या लॉन्च पैड भी हैं, जहां आतंकियों को भारत में घुसपैठ या कमांडो जैसे हमले करने के लिए तैयार किया जाता है. गौरतलब है कि भारत के लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान स्थित बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर पर बम गिराया था.

    इस कार्रवाई में काफी संख्या में जैश के आतंकवादी, प्रशिक्षक, टॉप कमांडर और संगठन के जिहादियों के सफाए की संभावना है. वहीं, पाकिस्तान ने इसे LOC का उल्लंघन बताया है. साथ ही उन्होंने दावा किया है कि भारतीय वायुसेना के जेट को पाकिस्तान एयरफोर्स ने जवाब देते हुए वहां से वापस लौटने मजबूर कर दिया.

    Posted By:विवेक श्रीवास्तव

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728