सीतामढ़ी: संविधान बचाओ संघर्ष समिति द्वारा मंगलवार को आहूत में सीतामढ़ी बंद
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार सीतामढ़ी
कैमरामैन पवन साह /ब्यूरो संवाददाता अशफाक खान
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार सीतामढ़ी
सीतामढ़ी: संविधान बचाओ संघर्ष समिति द्वारा मंगलवार को आहूत भारत बंद का आरजेडी और वाम दलों ने भी समर्थन किया है। बंद जातीय जनगणना कराने के बाद आबादी के अनुसार आरक्षण लागू करने समेत कई मुद्दों को लेकर किया गया है। दलित युवाओं का संविधान बचाओ मुद्दे पर भारत बंद का सीतामढी में भी असर दिखने लगा है|
भारत बंद : छात्र राजद ने रोकी ट्रेन, बंद समर्थकों ने कई इलाकों में जाम की सड़क
सुप्रीम कोर्ट के आदिवासियों और वनवासियों को उनके आवास से बेदखल करने के फैसले से राहत देने के हालिया आदेश के बावजूद आदिवासी समूहों ने अपने 5 मार्च के घोषित भारत बंद के फैसले पर कायम रहने का निर्णय किया है। आदिवासी इस राहत को फौरी मान रहे हैं और उनका मानना है कि वन अधिकार अधिनियम के तहत उचित कानून की गैरमौजूदगी में इसे कभी भी पलट दिया जाएगा। आदिवासी समूह यह मांग का रहे हैं कि केंद्र उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए अध्यादेश लाए।
राजद विधायक सुनील कुशवाहा
पटना : दलित संगठन भीम आर्मी और गैर राजनीतिक संगठनों ने मंगलवार को भारत बंद बुलाया, उपेंद्र कुशवाहा ने भी किया समर्थन
संविधान बचाओ संघर्ष समिति की अगुवाई में बिहार के सीतामढ़ी में राजद और कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहर की मुख्य सडक और सीतामढी मुजफ्फरपुर पथ एनएच 77 को जाम कर दिया जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गयी , राजद विधायक के नेतृत्व में हो रहा है प्रदर्शन,वही राजद विधायक ने कहा कि बंद के दौरान उन्हें लोगों का समर्थन मिल रहा है और स्वत:सम्पूर्ण बाज़ार बंद है
Posted By:कोमल कुमारी

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद