Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बेतिया अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न सैरातों की बंदोबस्ती 18 मार्च को

    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार  बेतिया ब्यूरो संवाददाता दीपक कुमार गुप्ता 

    बेतिया। बेतिया सदर अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न सैरातों की बंदोबस्ती खुले डाक के माध्यम से 18 मार्च 2019 को 11.00 बजे पूर्वाह्न भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बेतिया सदर के कार्यालय प्रकोष्ठ में की जायेगी। डीसीएलआर, बेतिया सदर द्वारा बताया गया है कि 18 मार्च को बेतिया अंचल के बरवत सेना बाजार की बंदोबस्ती खुले डाक के माध्यम से की जायेगी।

    पढ़े:महिला दिवस स्पेशल :बिहार की इन महिलाओ ने ,बजा दिया गरीबी का बैंड
    वहीं मझौलिया अंचल के करमवा बाजार, अमवा मझार बाजार, मझौलिया बाजार, जौकटिया बाजार, लाल सरैया बाजार, गढ़वा बाजार की बंदोबस्ती भी उक्त तिथि को संपन्न होगी। इसी तरह चनपटिया अंचल के बकुलहर तुलाराम घाट तथा चुहड़ी बाजार, नौतन अंचल के गहिरी नया बाजार, बैरिया अंचल के बगही तमोलिया टोला बाजार, बैरिया बाजार, पटजिरवा बाजार, नौतन गुलरिया घाट, योगापट्टी अंचल के बैसिया बाजार, कोहड़ा बाजार, भवानीपुर बाजार तथा नवलपुर मेला की बंदोबस्ती खुले डाक से 18 मार्च को डीसीएलआर, बेतिया के कार्यालय प्रकोष्ठ में की जायेगी।


    पढ़े :बिहार के सुपौल में नेपाल के जंगली हाथियों का कहर , 5 लोगो को कुचलकर मार डाला
    डीसीएलआर द्वारा बताया गया है कि बंदोबस्ती लेने वाले इच्छुक व्यक्ति संबंधित अंचल/थाना से अपना आचरण प्रमाण पत्र एवं पूर्ववत संबंध में एक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। इसके साथ ही पूर्व के बंदोबस्तीदार द्वार अबकाया प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। अन्यथा उन्हें डाक में भाग लेने से वंचित कर दिया जायेगा।

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728