महिला दिवस पर बथनाहा प्रखंड के स्वाति कुमारी सम्मानित किया गया
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार सीतामढ़ी
कैमरामैन- पवन साह रिपोर्टर-रौशन कुमार साह
सीतामढ़ी। आज दिनांक 08/03/2019 सीतामढ़ी नेहरू युवा केंद्र एवं युथ रेड क्रॉस सोसाइटी सीतामढ़ी ने संयुक्त रूप से जिला प्रशासन सीतामढ़ी द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जानकी स्टेडियम डुमरा में अपना स्टाल लगाया गया |
पढ़े:महिला दिवस स्पेशल :बिहार की इन महिलाओ ने ,बजा दिया गरीबी का बैंड
जिसके तहत 300 किशोरी बालिकाओ एवं महिलाओ को सेनेटरी नैपकिन का निःशुल्क वितरण किया गया । कार्यक्रम का उदघाटन जिलाधिकारी डॉ रंजीत कुमार सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया |
साथ ही जिलाधिकारी महोदय ने भी स्टाल पर आ कर वितरण करने में सहयोग किया। कार्यक्रम के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र की राष्ट्रीय स्वयंसेवक कार्यकर्ता स्वाति कुमारी बथनाहा प्रखंड को भी उसके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया ।

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद