Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    तिब्बत स्तंत्रता के लिए संघर्ष की 60 वी वर्षगांठ पर ,सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन


    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार बेतिया 
    ब्यूरो सवांददाता दीपक कुमार गुप्ता 

    बेतिया ;आज दिनांक 10 मार्च 2019 को सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के सभागार सत्याग्रह भवन में  तिब्बत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष  की 60 वी वर्षगांठ पर तिब्बत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष में शहीद हुए तिब्बती नागरिकों के सम्मान में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया! 

    पढ़े:इथोपियन एयरलाइंस फ्लाइट क्रैश हो गई जिसमें सभी 157 लोगों की मौत

    जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने भाग लिया ! इस अवसर पर अंतराष्ट्रीय पीस एंबेस्डर सह सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन डॉ0 एजाज अहमद ने कहा कि आज ही के दिन 10 मार्च 1959 ई0 को तिब्बत पर चीन के कब्जे के विरुद्ध तिब्बती आंदोलनकारियों ने आंदोलन शुरू किया था !

    पढ़े:वैशाली जिले के वैशाली प्रखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द में इलाज के बदले खुलेआम मांगे जाते है पैसे देखे वीडियो


    14वें दलाई लामा को तिब्बत की स्वतंत्रता के लिए भारत की तरफ रुख करना पड़ा !लगभग 20 दिनों के सफर के बाद 30 मार्च 1959 ई0 को दलाई लामा भारत के आसाम राज्य पहुंचे! तिब्बत की स्वतंत्रता की 60 वी वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन बेतिया पश्चिम चंपारण की भूमि के लिए गर्व का विषय है! विगत 60 वर्षों से हिमाचल प्रदेश के शहर धर्मशाला में दलाई लामा इस उम्मीद में निर्वासित सरकार चला रहे हैं|

    पढ़े :लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में सात से आठ चरणों में होने की संभावना, आज हो सकता है ऐलान

    कि एक न एक दिन तिब्बत आजाद होगा और तिब्बती लोग  फिर से  अपने देश लौट आएंगे!  तिब्बत की स्वतंत्रता  का समर्थन करने के वजह से 1962 ई0 में भारत को चीन के साथ युद्ध का सामना करना पड़ा था! इस अवसर पर शंभू शरण शुक्ल, शाहनवाज अली, नीरज गुप्ता ने कहा कि हमें उम्मीद है कि वो दिन दूर नहीं जब तिब्बत विश्व पटल पर एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में संयुक्त राष्ट्र का संघ  सदस्य होगा !
    Posted By:अनिल कुमार

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728