Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    चुनाव आयोग लोक सभा चुनाव का ऐलान किया ,11 अप्रैल से 19 मई तक होगा मतदान 23 मई को आयेंगे नतीजे


    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »नई दिल्ली 

    लोक सभा चुनाव 2019: चुनाव आयोग लोकसभा रविवार की शाम को करीब पांच बजे लोकसभा चुनाव के बारे में ऐलान करते हुए कहा कि इस बार सभी बूथों पर पोलिंग के दौरान वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा। चुनाव आयोग ने कहा कि आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी हर उम्मीदवार को देनी होगी। आज से तत्काल देशभर में चुनाव आचार संहिता लागू हो गया है। 11 अप्रैल को चुनाव शुरू होकर 19 मई तक सात चरणों में मतदान होगा जबकि 23  मई को नतीजे आएंगे। 
    मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को समाप्त होना है। इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुन: सत्ता में लौटने की कोशिश करेंगे, तो दूसरी ओर भाजपा के खिलाफ कई राजनीतिक दल एकजुट होकर पार्टी को फिर से सत्ता में आने से रोकने का प्रयास करेंगे। 
    Lok Sabha election dates 2019 schedule LIVE Updates
    Sun, 10 Mar 2019 05:47 PM IST

    सात चरणों में इस तरह कराए जाएंगे चुनाव

    02 चरणों में कर्नाटक,
     राजस्थान त्रिपुरा
    03 चरणों में असम, छत्तीसगढ़
    04 चरणों में झारखंड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा
    05 चरणों में जम्मू कश्मीर
    07 चरणों बिहार, यूपी, पं बंगाल
    एक चरण में
    आंध्र 11 अप्रैल
    मणिपुर
    अरुणाचल
    गोवा
    गुजरात
    हरियाणा
    हिमाचल
    केरल
    मेघालय
    मिजोरम
    पंजाब
    तेलंगाना
    तमिलनाडु
    उत्तराखंड
    अंडमान
    दादर
    दमन दीव
    लक्षदीप
    दिल्ली
    पांडिचेरी
    चंडीगढ़
    Sun, 10 Mar 2019 05:32 PM IST

    सात चरणों में होगा लोकसभा चुनाव, आज से आचार संहिता लागू

    पहले चरण में 11 अप्रैल को वोटिंग होगी। जबकि 23 मई को मतगणना होगी। लोकसभा चुनाव सात चरण में कराए जाएंगे
    Sun, 10 Mar 2019 04:59 PM IST

    थोड़ी देर में चुनाव आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

    थोड़ी देर में चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। ऐसा माना जा रह है कि लोकसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान कर दिया जाएगा। 
    Sun, 10 Mar 2019 04:17 PM IST

    बीजेपी की खोखली घोषणाओं से मुक्ति मिल जायेगी: मायावती

    बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि चुनाव आयोग द्वारा रविवार शाम को लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किये जाने के बाद देश में आचार संहिता लगने के कारण जनता को बीजेपी की खोखली घोषणाओं से मुक्ति मिल जायेगी। मायावती ने देश की जनता से आचार संहिता लगने के बाद चुनाव अभियान के दौरान भी भाजपा के चुनावी हथकंडों से सावधान रहने की अपील की है। 
    Sun, 10 Mar 2019 02:53 PM IST

    कमल हासन की पार्टी को बैटरी टॉर्च चुनाव चिह्न मिला

    अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन ने उनकी पाटीर् मक्कल निधि माईअम (एमएनएम) को चुनाव चिह्न  के रूप में बैटरी टॉर्च दिए जाने पर निवार्चन आयोग का आभार जताया है। उन्होंने इसे उचित और पार्टी के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए दिया गया बताया है।
    Sun, 10 Mar 2019 02:50 PM IST

    प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनने की न तो मेरी कोई महत्वाकांक्षा है: गडकरी

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनने की उनकी न तो कोई महत्वाकांक्षा है और न ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की उन्हें उम्मीदवार के रूप में पेश करने की कोई मंशा है। आगामी लोकसभा चुनाव में खंडित जनादेश आने की स्थिति में भाजपा द्वारा गडकरी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश करने को लेकर लग रहीं अटकलों के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि वह दौड़ में नहीं हैं और उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका मंत्र ''अथक काम करना है।
    Sun, 10 Mar 2019 01:28 PM IST

    2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मिला था बहुमत

    बीजेपी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के चलते बहुमत की सरकार बनाई थी। 1984 के आम चुनावों के बाद यह पहला मौका था जब किसी राजनीतिक दल ने बहुमत हासिल किया था। बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने 336 लोकसभा सीटें जीतीं। इसमें बीजेपी को 282 सीटों पर जीत हासिल की थी।
    Sun, 10 Mar 2019 01:25 PM IST

    2014 के लोकसभा चुनाव नौ चरण में हुए थे


    2014 के लोकसभा चुनाव में सात अप्रैल से 12 मई के बीच नौ चरण में मतदान हुआ था। वोटों की गिनती 16 मई को हुई थी और 72 दिनों के भीतर यह प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी जबकि 2009 के लोकसभा चुनाव में 75 दिन लगे थे।
    Sun, 10 Mar 2019 01:15 PM IST

    लोकसभा चुनाव सात से नौ चरण में होने की संभावना है

    लोकसभा चुनाव सात से नौ चरण में होने की संभावना है
    Sun, 10 Mar 2019 01:14 PM IST

    मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को हो रहा है खत्म


    मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को हो रहा है खत्म
    Sun, 10 Mar 2019 01:14 PM IST

    39 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को कॉमन सिंबल बांटे

    चुनाव आयोग ने आगामी आम चुनावों के लिए 39 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को कॉमन सिंबल बां
    Sun, 10 Mar 2019 01:08 PM IST

    लोकसभा की 543 सीटों पर चुनाव होंगे

    लोकसभा की 543 सीटों पर चुनाव होंगे जिसके लिए देशभर में लगभग 10 लाख पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे।

    Sun, 10 Mar 2019 01:06 PM IST

    लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो सकती है आज

    लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज शाम 5 बजे चुनाव आयोग द्वारा की जाएगी। 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728