Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    जिलाधिकारी कुमार रवि की अध्यक्षता में ,लोक सभा आम निर्वाचन, 2019 की समीक्षा बैठक सम्पन्न

     

    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार पटना  
    ब्यूरो संवाददाता राजकुमार 

    पटना जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी श्री कुमार रवि की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में लोक सभा आम निर्वाचन, 2019 की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।


    * बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी द्वारा लोक सभा आम निर्वाचन, 2019 के अवसर पर गठित कोषांगों के परिचालन हेतु स्थल का चयन, अतिरिक्त कर्मियों की आवश्यकता, लेखन सामग्री आदि की अधियाचना, डाटा इन्ट्री आॅपरेटरों की आवश्यकता, कोषांगों हेतु निर्धारित गतिविधियों आदि पर कोषांगवार समीक्षा की गई।

    * जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग की समीक्षा के क्रम में कहा कि जिला स्तरीय मास्टर प्रशिक्षक, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र स्तरीय मास्टर प्रशिक्षक, सेक्टर आॅफिसर, माईक्रो प्रेक्षक, पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी, पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी, बी0एल0ओ0, सहायक व्यय प्रेक्षक, व्यय लेखा कोषांग से संबंधित कर्मियों, स्वीप कर्मियों, मतगणना कर्मियों, आदर्श आचार संहिता से संबंधित कर्मियों, विडियोग्राफर कर्मियों, जिला स्तर पर गठित सभी कोषांगों के कर्मियों, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों आदि का प्रशिक्षण कैलेन्डर के अनुसार कराना सुनिश्चित किया जाय।

    पढ़े:सरकारी भवनों पर राजनिक दलों का होर्डिंग, पम्पलेट, फ्लैक्स नहीं लगेगा

    * जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी ने स्वीप एवं पी0डब्लू0डी0 कोषांग की समीक्षा के क्रम में कहा कि जिला स्तरीय स्वीप कार्य योजना तैयार कर निर्वाचन साक्षरता क्लब (फ्यूचर वोटर क्लब, न्यू वोटर क्लब, चुनाव पाठशाला, वोटर अवरनेस फोरम) के माध्यम से स्वीप गतिविधियों को क्रियान्वित किया जाय।

    * जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी ने जिला सम्पर्क केन्द्र/हेल्प लाईन/शिकायत एवं समाधान अनुश्रवण कोषांग की समीक्षा के क्रम में कहा कि जिला स्तरीय जिला सम्पर्क केन्द्र की स्थापित कर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निष्पादन किया जाना सुनिश्चित किया जाय।

    * जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी ने मीडिया एवं एम.सी.एम.सी. कोषांग के समीक्षा के क्रम में कहा कि निर्वाचन सम्बंधी सूचनाएं तैयार माध्यमों (यथा अखबार/पेपर) में देने हेतु प्रेस विज्ञप्ति जारी करना सुनिश्चित करेंगे। निर्वाचन संबंधित मतदाताओं/अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराने हेतु सूचना दैनिक समाचार पत्रों में समय-समय पर प्रकाशित कराया जाय।

    पढ़े:सीतामढ़ी :डुमरा थाने में पुलिस की पिटाई से 2 की मौत

    * जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी ने ई.वी.एम./वीवीपैट कोषांग की समीक्षा के क्रम में कहा कि ई.वी.एम./वीवीपैट का सही भंडारण एवं सुरक्षित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। साथ ही ई.वी.एम./वीवीपैट की आवश्यकता एवं उपलब्धता का आकलन कर लिया जाय।


    * जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी ने सामग्री कोषांग की समीक्षा के क्रम में कहा कि मतदान सामग्री का चेकलिस्ट तैयार किया जाय, मतदान केन्द्र के आधार पर मतदान सामग्रियों यथा-प्रपत्र, लेखन सामग्री, मतदान सामग्री आदि का आकलन कर आपूर्ति सुनिश्चित किया जाय। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार, पटना द्वारा प्राप्त होने वाले सामग्रियों के लिए समन्वय स्थापित कर ससमय प्राप्त कर लिया जाय।

    * जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी ने व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग की समीक्षा के क्रम में कहा कि व्यय लेखा अनुश्रवण हेतु जिला स्तर, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर, अनुमंडल स्तर विभिन्न प्रकार के कमिटि का गठन संबंधी कार्य ससमय पूर्ण कर लिया जाय। व्यय लेखा पंजी संधारण हेतु प्रपत्रों का संकलन कर लेखा जांच कार्य योजना तैयार कर लिया जाय।

    * जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी ने विधि-व्यवस्था कोषांग की समीक्षा के क्रम में कहा कि जिला स्तर पर विधि-व्यवस्था संधारण का कार्य इस कोषांग द्वारा किया जाना है। अर्द्धसैनिक बलों की आवश्यकता एवं उपलब्धता का आकलन शीघ्र कर  लिया जाय। भेद्यता मानचित्र की तैयारी तथा क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की सूची तैयार कर ली जाय। संवेदनशील/अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों को चिन्हित करते हुए इसकी सूची तैयार कर ली जाय।

    * जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी ने एस.एम.एस. मोनिटरिंग एवं जिला संचार योजना की समीक्षा के क्रम में कहा कि निर्वाचन अवधि के दौरान उपयोग हेतु एम.एम.एस. मोनिटरिंग एवं जिला संचार योजना की तैयारी, निर्वाचन के अवसर पर मतदान केन्द्रों की स्थिति की सूचना प्राप्त करने के लिए एक केन्द्र का संस्थापन किया जया।

    * जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी ने सी.पी.एफ./पुलिस कोषांग की समीक्षा के क्रम में कहा कि अर्द्ध सैनिक बलों के आवासन हेतु स्थल का चयन, आगमन एवं प्रस्थान की व्यवस्थ किया जाय। अर्द्ध सैनिक बलों के वाहन एवं अन्य सभी समस्याओं का समाधान किया जाय।

    * जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी ने पोस्टल बैलेट पेपर कोषांग की समीक्षा के क्रम में कहा कि सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, पटना जिला से सेवा मतदाता सूची प्राप्त करेंगे। मतदान कार्मिकों एवं चुनाव में लगने वाले अन्य कर्मियों चालक, सफाई कर्मी सहित मतदान की सुविधा हेतु पोस्टल बैलेट पेपर उपलब्ध कराने के लिए संख्यात्मक विवरणी प्राप्त करें तथा चुनाव में भाग लेने वाले कर्मियों की संख्या के आधार पर पोस्टल बैलेट पेपर का आकलन कर लिया जाय।

    * जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी वज्रगृह एवं मतगणना कोषांग की समीक्षा के क्रम में कोषाध्यक्ष से कहा कि मतगणना केन्द्र एवं वज्रगृह का निर्माण अपने पर्यवेक्षण में सुनिश्चित करेंगे। मतदान की तिथि को मतदान पश्चात् वज्रगृह केन्द्र पर पीठासीन पदाधिकारी, गश्ती दल दंडाधिकारी से सामग्री प्राप्त करने हेतु वज्रगृह वार यथेष्ट संख्या में प्राप्ति काउंटर का निर्माण एवं इसे प्राप्त करने हेतु पदाधिकारी एवं कर्मियों की अग्रिम नियुक्ति सुनिश्चित किया जाय।

    * जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी ने प्रेक्षक एवं प्रोटोकोल कोषांग की समीक्षा के क्रम में कहा कि सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक, स्वीप प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक आदि के आवासन हेतु सभी मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाय। प्रेक्षक महोदय के आगमन पर उनके आवासन एवं सुरक्षा आदि की व्यवस्था तथा निदेशानुसार आदेशित वस्तुओं को उपलब्ध कराया जाना है।


    * जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी ने आदर्श आचार संहिता कोषांग की समीक्षा के क्रम में कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत आदर्श आचार संहिता से संबंधित कम्पेडियम आॅफ इन्स्ट्रक्शन/परिपत्रों आदि निदेशों के आलोक में कार्य योजना बनायी जाय। नाम-निर्देशन के समय आदर्श आचार संहिता के विभिन्न निदेशों का अनुपालन अभ्यर्थियों/उनके समर्थक या सम्बद्ध दल द्वारा हो सुनिश्चित किया जाया। लाउडस्पीकर एक्ट, सम्पति विरूपण एवं निवारण अधिनियम के प्रावधानों का अनुपालन अभ्यर्थियों द्वारा हो इसे सुनिश्चित किया जाय। चुनाव प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता के निदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निदेश के आलोक में की गयी कार्रवाईयों का अनुश्रवण किया जाय।

    * जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी ने कार्मिक कल्याण कोषांग की समीक्षा के क्रम में कहा कि मतदान कर्मियों, मतगणना कर्मियों, दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों आदि हेतु प्रशिक्षण, ई.वी.एम./वीवीपैट डिस्पैच केन्द्र एवं संग्रहण केन्द्र, मतदान कर्मियों की डिस्पैच केन्द्र, जिला स्तर पर विभिन्न प्रकार प्रशिक्षणों आदि हेतु कर्मियों के कल्याण से संबंधित मूलभूत व्यवस्था यथा-पेयजल, शौचालय, संचार सुविधा, चिकित्सा
     आदि की व्यवस्था सुनिचित की जाय।

    * जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी ने कम्प्यूटराईजेशन/आई.टी. कोषांग की समीक्षा के क्रम में कहा कि निर्वाचन अवधि में विभिन्न कोषांगों में कार्यरत कम्प्यूटर हार्डवेयर/साॅफ्टवेयर तथा इनसे संबंधित अन्य उपस्करों का संधारण किया जाय। विभिन्न कोषांगों/स्थलों पर उनके अधिष्ठापन की व्यवस्था की जाय। आवश्यकतानुसार ई-मेल द्वारा पत्रों/सूचनाओं का आदान-प्रदान, वेबसाईटों पर आवश्यक आंकड़ों/तथ्यों को उपलोड करना सुनिश्चित किया जाय। 

    * बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी श्री कुमार रवि के साथ सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी,निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं जिला स्तरीय विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थें।

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728