Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    दरभंगा RJD-BJP के कार्यकर्ता में हुई धक्का-मुक्की


    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार पटना   
    ब्यूरो संवाददाता राजकुमार
    दरभंगा:चुनावी लाभ लेने के लिए पार्टी के पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता तक में बेचैनी दिखने लगी हैा बुधवार को बिहार के दरभंगा जिले में राजद (RJD) और भाजपा (BJP) के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ। दोनों तरफ से धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में मामला शांत हुआ। सबसे बड़ी बात कि कार्यकर्ताओं ने सामने में मौजूद नीतीश सरकार में शामिल मंत्री सुरेश शर्मा खुद मौजूद थे।   


    दरअसल दरभंगा के दोनार चौक पर बुधवार को योजनाओं का शिलान्यास करने नगर आवास एवं विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा पहुंचे। दोनार-टिनही पुल नाला निर्माण योजना के शिलापट्ट पर राजद विधायकों का नाम नहीं होने से उनके समर्थक नाराज हो गए और वे हंगामा करने लगे। इससे भाजपा कार्यकर्ता भी आक्रोशित हो गए। दोनों ओर से धक्का-मुक्की होने लगी। यह क्रम करीब 15 मिनट तक चला। 

    राजद कार्यकर्ताओं का कहना था कि योजना का कार्यक्षेत्र बहादुरपुर विधायक भोला यादव एवं दरभंगा ग्रामीण विधायक ललित यादव के विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है, इसलिए दोनों के नाम शिलापट्ट पर होने चाहिए। कई कार्यकर्ता विरोध जताते हुए मंच तक पहुंच गए। राजद कार्यकर्ताओं के मंच पर आने से भाजपा कार्यकर्ता भी गरम हो गए। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी की वजह से विवाद आगे नहीं बढ़ा। 

    पुलिसकर्मियों ने समझाते हुए राजद कार्यकर्ताओं को वहां से हटा दिया। मंत्री शर्मा ने राजद कार्यकर्ताओं की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। जिला राजद उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत दोनार-टिनही पुल नाला निर्माण का नगर विधायक संजय सरावगी गलत रूप से श्रेय ले रहे हैं। वर्षों पूर्व इस योजना का तत्कालीन मंत्री सम्राट चौधरी ने शिलान्यास किया था। जिसका श्रेय उस समय जदयू नेता संजय झा को दिया गया था। उस उसमय नगर विधायक सरागवी ने अडंगा डालते हुए योजना पर रोक लगवा दिया था। अब दोबारा शिलान्यास कराकर श्रेय लेने में जुटे हैं।
    Posted By :रौशनी कुमारी 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728