केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निर्देश पर वृहद मेगा स्वास्थ्य सेवा शिविर का अयोजन
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार हाजीपुर
ब्यूरो संवाददाता नागमणि
वैशाली लालगंज गंडक प्रोजेक्ट में केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निर्देश पर वृहद मेगा स्वास्थ्य सेवा शिविर का अयोजन किया गया.जिसमें सदर अस्पताल हाजीपुर से आये चिकित्सको ने विभिन्न रोगों के पहुंचे लगभग हजारो मरीजो का इलाज किया.और उनका जांच कर सांथ दवाइयां भी दी.स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शैलेन्द्र मोहन ठाकुर एवं रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशिभूषण प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया.
पढ़े:ब्रेकिंग न्यूज सीतामढ़ी के सोनवरसा में व्यवसायी के घर मे डाका,
वही मौके पर उन्होंने उपस्थित मरीजो को सरकार के द्वारा पंचायत स्तर से देश स्तर तक चलाई जा रही चिकित्सा सुविधाओं पर प्रकाश डाला.और बताया कि प्रखंड स्तर पर रेफरल अस्पताल में भी सभी प्रकार की दवाएं और कई रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध है.उसके ऊपर सदर अस्पताल से लेकर मेडिकल अस्पताल, आईजीएमएस आदि सरकारी अस्पतालों के हर प्रकार के रोगों की इलाज निशुल्क हो रहा है.
केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना चलाकर पांच लाख रुपये तक के इलाज की व्यवस्था देश के किसी भी नामी गिरामी अस्पताल में कर दी है.यहां इस मेगा शिविर में आंख, नाक, कान, गला, हड्डी, हृदय रोग, चर्म रोग, इस्त्री रोग आदि के विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित है.रोग के हिसाब से जांच कर दवा उपलब्ध कराई जा रही है।
पढ़े:वैशाली जिले में कुख्यात शंकर राय के घर से एके- 56 बरामद, मचा हड़कंप
चिकित्सा शिविर में डॉ अनिल कुमार शर्मा, डॉ सतेंद्र कुमार, डॉ एस के रावत, डॉ आर के साहू, डॉ दीपाली प्रसाद, डॉ आशुतोष कुमार, डॉ नीना कुमारी, डॉ काशीराम अग्रवाल, डॉ गणेश सिंह, डॉ सत्यजीत कुमार, डॉ देश दीपक सिन्हा आदि चिकित्सक उपस्थित थे.शिविर में जनसंपर्क विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति की गई.
Posted By:कोमल कुमारी

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद