Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बड़ी ख़बर बिहार के इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में गेंडा की संदिग्ध मौत



    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार बेतिया   
    ब्यूरो संवाददाता दीपक कुमार गुप्ता 

    बिहार के इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से है जहां मेहमान गेंडा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। गैंडा की मौत वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के कक्ष संख्या 26 में हुई है ।बताया जा रहा है कि पड़ोसी देश नेपाल के चितवन नेशनल पार्क से बाढ़ के दिनों में पलायन कर बाढ़ में गंडक नदी के रास्ते नेपाली गैंडा वाल्मीकि रिजर्व पहुंच गया |

    पढ़े :सीतामढ़ी :डुमरा थाने में पुलिस की पिटाई से 2 की मौत

    और VTR में गैंडा अधिवास कर रहा था । क़रीब डेढ़ दर्जन गैंडा नेपाल से वाल्मीकि टाईगर रिजर्व के अलग अलग क्षेत्रों में पाए गए जिनमें एक दर्जन का सफल रेस्क्यू कर वापस नेपाल भेज दिया गया लेकिन इधर अधिवास कर रहे 6 गैंडों की टोली में से आज एक मादा गैंडा VTR के भेड़िहारी जंगल के कक्ष संख्या 26 में गश्त पर निकले वन कर्मियों को मृत मिला जिसके बाद वन कर्मियों के होश उड़ गए |

    और वन विभाग के वरीय अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई ।इधर गैंडा की मौत मामले में शिकारियों के करतूत की आशंका जताई जा रही है हालाकि डीएफओ गौरव ओझा ने शिकारी घटना से इंकार किया है ।


    पढ़े:वैशाली जिले में कुख्यात शंकर राय के घर से एके- 56 बरामद, मचा हड़कंप

    और मृत मादा गैंडा के ख़ास बेशकीमती अंगों के सुरक्षित होने का दावा किया है वहीं गैंडा के अंगों की जांच के साथ उसके शरीर पर गहरे ज़ख्म की भी गहराई से वन विभाग के अधिकारी और चिकित्सक जांच में जुटे हैं।
    बाइट गौरव ओझा, डीएफओ, वाल्मीकि टाईगर रिजर्व

    Posted By:कविता चौधरी 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728