Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीतामढ़ी पुलिस कठघरे में .पुलिस पिटाई से दो की मौत

     

    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार सीतामढ़ी  
     कैमरामैन पवन साह /ब्यूरो संवाददाता अशफाक खान

    सीतामढ़ी । लूट और हत्या के मामले में गिरफ्तार पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना के रमडीहा निवासी मनाउल के पुत्र गुफरान (28) और मुलाजिम के पुत्र तस्लीम आलम (30) की मौत पर सवाल उठने लगे हैं। परिजनों द्वारा उठाए गए सवाल के बाद सीतामढ़ी पुलिस कटघरे में है। 

    पहले भी पुलिस हिरासत में मौत 
    यह पहला मौका नही है जब पुलिस हिरासत में किसी की मौत हुई है। डुमरा, रून्नीसैदपुर और मेहसौल ओपी समेत कई थानों किी हाजत आरोपी की पुलिस पिटाई से मौत की गवाह बन चुकी है। बहरहाल, इस मामले को लेकर भी मृतक के परिजनों द्वारा सवाल उठाया गया है। मृतक गुफरान के पिता मनउल ने बुधवार की रात सदर अस्पताल में बताया कि उन्हें गुफरान की मौत की कोई जानकारी नहीं दी गई।




    परिजनों को पुलिस ने शव देखने नहीं दिया 
     बताया कि सूचना के बाद सदर अस्पताल पहुंचने पर जब उन लोगों ने शव को देखने की कोशिश की तो पुलिस ने रोक दिया। बताया कि मंगलवार की रात चकिया थाने की पुलिस उनके घर गई थी। साढ़े बारह बजे उसे गिरफ्तार किया गया। पूछने पर चकिया पुलिस ने बताया कि उस पर केस है। बुधवार की सुबह जब वे चकिया थाने पहुंचे तो बताया गया कि उसेसीतामढ़ी पुलिस ले गई है। इसके बाद गुफरान ने परिजनों ने स्थानीय स्तर के पप्पू नामक नेता से सम्पर्क किया। 

    गुफरान ने बतया पुलिस ने उसके पैर तोड़ दिया है 

    पप्पू की पहल पर साढ़े नौ बजे गुफरान की परिजनों से बात हुई। उसने बताया कि पुलिस ने बेरहमी से पिटाई कर उसका पांव तोड़ दिया है। इसके बाद फोन कट गया। परिजन भटकते हुए सीतामढ़ी पहुंचे। डुमरा थाना पर जाकर पता लगाने की कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसी बीच सदर अस्पताल पहुंचे। पता चला कि गुफरान समेत दोनों की मौत हो गई। 



    परिजनों का आरोप पुलिस पिटाई से गुफरान की मौत 
    जब शव देखने की कोशिश की तो पुलिस ने रोक दिया। गुफरान के परिजनों ने वेवजह पीट -पीट कर हत्या का आरोप लगाया है। कहा है कि गुफरान अपराधी नहीं था। उस पर कोई मामला भी दर्ज नहीं है। उधर, घटना के बाद अब तक तस्लीम के परिजन सदर अस्पताल नहीं पहुंच सके है। 

    रात 9.20 बजे दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त डुमरा सीओ समीर शरण की मौजूदगी में शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हुई है। गुफरान के परिजन समेत आसपास के लोग सदर अस्पताल में जमे है। लोगों में आक्रोश दिख रहा है। एसडीओ सदर समेत पुलिस-प्रशासन की टीम सदर अस्पताल में कैम्प कर रही है।
    Posted By :रौशनी कुमारी 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728