Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    आयोजित परीक्षा के आधार पर नियोजित कार्यपालक सहायकों का पैनल प्रकाशित कर दिया गया

    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार पटना
    ब्यूरो संवाददाता राजकुमार

    पटना :जिलाधिकारी  कुमार रवि ने बताया कि दिनाँक 20.02.2019 से 01.03.2019 तक आयोजित परीक्षा के आधार पर नियोजित कार्यपालक सहायकों का पैनल प्रकाशित कर दिया गया है ।इसी पैनल के आधार पर अधियाचना के आलोक में  विभागों को रोस्टर केअनुसार कार्यपालक सहायकों को उपलब्ध कराया जाएगा।

    पढ़े:सीतामढ़ी :डुमरा थाने में पुलिस की पिटाई से 2 की मौत


     जिलाधिकारी ने बताया कि पटना जिला अंतर्गत कार्यपालक सहायकों के नियोजन के लिए पैनल निर्माण हेतु आॅन लाईन आवेदन की मांग की गई थी। आॅन लाईन आवेदन की मांग के आलोक में 66,582 आॅन लाईन आवेदन प्राप्त हुआ। 

    अधिक अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त होने के कारण प्रथम चरण के लिए मैट्रिक परीक्षा में निर्धारित अंक के आधार पर 11,441 अभ्यर्थियों की आॅन लाईन टंकण जांच दिनांक- 20.02.2019 से 01.03.2019 तक ललित नारायण मिश्र समाजिक एवं आर्थिक शोध संस्थान में आयोजित की गई। 11,441 अभ्यर्थियों में से मात्र 2720 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 

    पढ़े :दरभंगा RJD-BJP के कार्यकर्ता में हुई धक्का-मुक्की


     जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षाफल के आधार पर
     774 अभ्यर्थियों का कार्यपालक सहायक में नियोजन हेतु पैनल का निर्माण किया गया। 

     जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण नली-गली पक्की करण योजना से संबंधित ई-पंचायत, एम.एम.पी. के माध्यम से क्रियान्वयन हेतु तथ्यपरक आकड़ों एवं विवरण की प्राप्ति अनुश्रवण का कार्य हेतु कार्यपालक सहायक के नियोजन हेतु निर्मित पैनल से पंचायतों, प्रखंडों एवं जिला पंचायती राज कार्यालय में पदस्थापन हेतु 328 नियोजित कार्यापालक सहायकों को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा। 

    पढ़े:जिलाधिकारी कुमार रवि की अध्यक्षता में ,लोक सभा आम निर्वाचन, 2019 की समीक्षा बैठक सम्पन्न


    328नियोजित कार्यपालक सहायकों को दिनांक 07.03.2019 के अपराह्न 12.30 बजे दिन में हिन्दी भवन सभा कक्ष में जिलाधिकारी श्री कुमार रवि के द्वारा  नियुक्ति पत्र प्रदान की जायेगी। 

     नियोजित कार्यपालक सहायकों को इसकी सूचना एन.आई.सी. के माध्यम से एस.एम.एस. एवं ई-मेल के माध्यम से भेजी दी गई है। 

    Posted By:काजल कुमारी 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728