शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अध्यादेश लाएगी सरकार
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »नई दिल्ली
नई दिल्ली:देश के विश्वविद्यालयों में विभागों को इकाई मानकर 200 पॉइंट रोस्टर की जगह 13 पॉइंट रोस्टर को लागू करने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को बदल कर पुरानी व्यवस्था को लागू करने के लिए सरकार अध्यादेश लाने जा रही है।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को अध्यादेश लाने का संकेत देते हुए कहा कि अदालत के आदेश से विश्वविद्यालयों में होने वाली नियुक्तियों में आरक्षित वर्ग की सीटों में खासी कमी आएगी। सरकार इसके पक्ष में नहीं हैं।
पढ़े:पटना : दलित संगठन भीम आर्मी और गैर राजनीतिक संगठनों ने मंगलवार को भारत बंद बुलाया, उपेंद्र कुशवाहा ने भी किया समर्थन
पढ़े:भारत बंद : छात्र राजद ने रोकी ट्रेन, बंद समर्थकों ने कई इलाकों में जाम की सड़क
मालूम हो, यूजीसी ने पिछले साल 18 जुलाई को एक आदेश जारी कर देश के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों में नियुक्ति पर रोक लगा रखी है। यूजीसी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं का हवाला देते हुए यह रोक लगाई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट से मामला खारिज होने के बाद भी यह रोक हटाई नहीं गई है। अब उम्मीद की जा रही है कि अध्यादेश के जारी होने के बाद विश्वविद्यालयों में नियुक्तियों पर लगी रोक अंतत: हटेगी।
Posted By:रौशनी कुमारी

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद