राजनाथ सिंह,कांग्रेस जानना चाहते हैं कि वायु सेना के हमले में कितने आतंकी मारे गए ,तो वे पाकिस्तान जाएं और शवों को गिनें
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »असम धुबरी
धुबरी (असम) केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारतीय वायु सेना की एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या 'आज नहीं तो कल' पता चल जाएगी। उन्होंने पूरे मामले पर विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर वे (कांग्रेस) जानना चाहते हैं कि वायु सेना के हमले में कितने आतंकी मारे गए तो वे पाकिस्तान जाएं और शवों को गिनें।
पढ़ें, Air Strike : सबूत मांगने पर BJP का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- हमें वायु सेना पर पूरा विश्वास है
बीएसएफ के बॉर्डर प्रॉजेक्ट का उद्घाटन करने के बाद जनसभा में राजनाथ सिंह ने कहा, 'अन्य पार्टियों के कई नेता बार-बार पूछ रहे हैं कि वायु सेना की एयर स्ट्राइक में कितने आतंकी मारे गए। आज नहीं तो कल, उन्हें पता चल जाएगा। पाकिस्तान और उनके नेताओं के दिल जानते हैं कि कितने आतंकी मारे गए।' गृह मंत्री ने दावा किया कि नैशनल टैक्निकल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (एनटीआरओ) के सिस्टम ने एयर स्ट्राइक से पहले हमले वाली जगह पर 300 मोबाइल के ऐक्टिव होने की पुष्टि की थी।
पढ़ें, शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अध्यादेश लाएगी सरकार
उन्होंने हमले में मारे गए आतंकियों की संख्या पूछने के पर विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ पार्टियां सिर्फ यही कह रही हैं, 'कितने मरे, कितने मरे?'उन्होंने कहा, 'क्या हमारी वायु सेना अब यह सब वहां जाकर गिनेगी, 1, 2, 3, 4.... क्या मजाक है यह?' उन्होंने कहा, 'एनटीआरओ एक प्रमाणिक सिस्टम है, जिसका कहना है कि बालाकोट में उस समय 300 मोबाइल ऐक्टिव थे। क्या इन मोबाइल फोनों का इस्तेमाल वहां के पेड़ कर रहे थे? अब आप एनटीआरओ का भी भरोसा नहीं करेंगे।'
पढ़ें, रक्षा मंत्री ने कहा- बालाकोट हवाई हमला ‘सैन्य कार्रवाई नहीं’
गृह मंत्री ने कहा कि राजनीति सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं होनी चाहिए, बल्कि देश का निर्माण करने के लिए होनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'अगर मेरे कांग्रेस के मित्रों को लगता है कि उन्हें मारे गए लोगों की संख्या के बारे में जानकारी होनी चाहिए, तो मैं उनसे कहूंगा कि पाकिस्तान जाइए और गिनकर आइए कि हमारे जवानों ने कितने आतंकियों को मारा है।'
Posted by:कविता चौधरी

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद