India vs Australia Live Cricket Score,22वां ओवर 22 ओवर बाद का स्कोर 130/0
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »खेल खबर
मोहाली :भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के साथ चौथे वनडे इंटरनैशनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी मैदान पर है। दोनों बल्लेबाजों ने भारत को मजबूत शुरुआत दी है।
22वां ओवर
रोहित शर्मा ने 61 गेंदों पर पूरी की अपनी हाफ सेंचुरी। उनके वनडे करियर की 40वीं हाफ सेंचुरी। 22 ओवर बाद का स्कोर 130/0
21वां ओवर
20.1- शानदार 6। ग्लेन मैक्सवेल ने इस बार काफी शॉट बॉल फेंकी। धवन आराम से बैकफुट पर गए और मिडविकेट के ऊपर से लगाया शानदार छक्का। भारत का स्कोर 120 रन पहुंचा। भारत ने इस ओवर से 10 रन बटोरे। भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 124 रन।
20वां ओवर
युवा लेग स्पिनर एडम जंपा की गेंदों पर भारतीय बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पा रहे हैं। जंपा ने अपने इस ओवर में भी 3 ही रन दिए।
19वां ओवर
ड्रिंक्स के बाद पहला ओवर
जाय रिचर्डसन की शानदार फील्डिंग। मैक्सवेल की गेंद पर रोहित शर्मा का शानदार कट शॉट। रिजर्डसन ने पॉइंट बाउंड्री पर बचाया एक रन।
18.5 ओवर- तीन गेंदों तक मैक्सवेल ने कोई रन नहीं दिया। लेकिन पांचवीं गेंद पर शिखर धवन ने लगाया चौका। यह गेंद जरा सी छोटी थी और धवन ने पुल करके चौका लगाने में कोई चूक नहीं की।
18वां ओवर
17.2 ओवर- भारत ने 100 रन पूरे किए। रोहित ने सिंगल लिया। और रोहित और धवन ने 15वीं बार सलामी बल्लेबाज के रूप में 100 रनों की साझेदारी पूरी की।
इस ओवर में सिर्फ चार रन बने। भारतीय टीम का स्कोर 103/0.
17वां ओवर
एडम जंपा सही लाइन पर गेंद फेंक रहे हैं। वह अच्छा फ्लाइट दे रहे हैं और बल्लेबाजों को रूम नहीं दे रहे कि वह हाथ खोल सकें। फील्ड भी फैली हुई है इसलिए बाउंड्री मिल पाना आसान नहीं है। 17 ओवर बाद भारत का स्कोर 99/0 है।
16वां ओवर
पैट कमिंस के इस ओवर में सिर्फ तीन रन बने। ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर रोहित शर्मा रन नहीं बना पाए। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले कुछ ओवर से भारतीय बल्लेबाजों पर लगाम लगाई है।
15वां ओवर
एडम जंपा के ओवर की पांचवीं गेंद नीची रही। आखिरी गेंद पर भी कोई रन नहीं बना। इस ओवर में सिर्फ चार रन बने। गेंद नीची रह रही है।
14वां ओवर
शिखर धवन ने जाय रिचर्डसन की गेंद पर लगाया ऑन ड्राइव। शानदार चौका। इसके साथ ही उन्होंने 44 गेंदों पर पूरी की अपनी 28वीं हाफ सेंचुरी।
रिचर्डसन की शॉर्ट ऑफ गुड लेंथ गेंद के साथ खत्म हुआ ओवर।
13वां ओवर
एडम जंपा का कसा हुआ ओवर। इस ओवर में उन्होंने सिर्फ तीन रन दिए। भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 80 रन।
12वां ओवर
रोहित शर्मा ने ओवर की आखिरी गेंद पर लगाया चौका। रोहित ने भी पकड़ी रफ्तार।
11वां ओवर
मैक्सवेल के दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा ने किया शानदार कट शॉट। शानदार चौका।
दूसरी गेंद पर ऑफ साइड पर खेला शॉट। दो रन बने।
11 ओवर बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 69/0
10वां ओवर
रोहित शर्मा ने लगाया बेहरनडॉर्फ की गेंद पर छक्का। भारत का स्कोर 55 रन।
9वां ओवर
मैक्सवेल की सधी शुरुआत। रोहित शर्मा ने खेला मेडिन ओवर। राउंड द विकेट से की ग्लेन मैक्सवेल के ओवर में कोई रन
8वां ओवर- बेहरनडॉर्फ अपने चौथे ओवर पर
7.6 ओवर: चौका! इस बार मिड विकेट पर। धवन के बैट से निकला यह 8वां चौका
7.5 ओवर: चौका! एक बार फिर कवर्स में धवन ने दिखाया उम्दा पंच। नजाकत भरा यह शॉट आसानी से गेंद सीमा रेखा के बाहर
7वां ओवर- बोलिंग में पहला परिवर्तन- पैट कमिंस के स्थान पर जे. रिचर्डसन
6.6 ओवर: चौका! रोहित शर्मा के बैट से उनकी पारी का यह पहला चौका। उम्दा कवर ड्राइव। फुल लेंग्थ की यह बॉल ऑफ स्टंप से बाहर रोहित का चौका
6.2 ओवर: चौका! इस बार फिर शिखर धवन के बैट से। शॉर्ट और बाहर की ओर यह गेंद थी। धवन ने यहां अपने हाथ खोलने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई। उम्दा कट शॉट बैकवर्ड और कवर पॉइंट बाउंड्री पर यह चौका।
छठा ओवर- बेहरनडॉर्फ अपने तीसरे ओवर पर
इस ओवर से 6 रन- 0 0 1 4 0 1
लय पकड़ते दिख रहे हैं शिखर धवन (26*) 24 बॉल में- अभी तक जड़ चुके हैं 5 चौके।
5.4 ओवर: चौका! खूबसूरत पंच। कवर्स क्षेत्र में इस बार शिखर धवन ने बेहरनडॉर्फ की इस गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाया। बहुच अच्छे टच में दिख रहे हैं शिखर धवन
धीरज के साथ खेल रहे हैं रोहित शर्मा 3* (13)
5वां ओवर- पैट कमिंस
इस ओवर से 10 रन- 2 4 0 4 0 0
4.4 ओवर: चौका! एक बार फिर शिखर धवन के बैट से। इस बार मिड ऑन और मिड विकेट के बीच से 4 रन। अभी तक बॉल स्विंग होता नहीं दिख रहा है और ऐसे में घातक दिखते हैं धवन
4.2 ओवर: चौका! उम्दा स्ट्रेट ड्राइव, शिखर धवन के बल्ले से तीसरा चौका। आज फोकस नजर आ रहे हैं धवन। बेहतरीन ढंग से ड्राइव कर दिया लॉन्ग ऑफ क्षेत्र में चौका
चौथा ओवर- बेहरनडॉर्फ एक बार फिर
एक बार फिर अच्छा ओवर, सिर्फ 1 रन- 0 0 0 1 0 0
3.4 ओवर: 1 रन। बेहरनडॉर्फ की 10वीं गेंद पर शिखर धवन ने निकाला सिंगल। बेहरनडॉर्फ ने खर्चा पहला रन
3.3 ओवर: अच्छी लय में नजर आ रहे हैं बेहरनडॉर्फ। अभी तक 9 गेंद फेंक चुके हैं बेहरनडॉर्फ और कोई रन नहीं खर्च किया है।
तीसरा ओवर- पैट कमिंस जारी रखते हुए
इस ओवर से 6 रन- 1 4 1 0 0 0
2.2 ओवर: चौका! शिखर धवन इस बार। कमिंस का यह गेंद शिखर के पैरों में था। धवन अच्छी पोजिशन में आए और मिड ऑन-मिड विकेट क्षेत्र में खेल दिया। आउटफील्ड काफी तेज 4 रन
दूसरा ओवर
बेहरनडॉर्फ- शिखर धवन
बेहरनडॉर्फ की अच्छी शुरुआत, इस ओवर में शिखर धवन को नहीं बनाने दिया कोई रन
पहला ओवर
पैट कमिंस- रोहित शर्मा को दूसरी गेंद पर रोहित ने खाता खोला
शिखर धवन ने अपनी पहली ही गेंद पर ऑन साइड पर शानदार चौका लगाया।
एक ओवर बाद भारत का स्कोर छह रन।
टॉस जीतकर विराट कोहली ने कहा कि वह ओस के बारे में नहीं सोच रहे हैं। विश्व कप की तैयारियों में जुटी भारतीय टीम ने इस मैच में चार बदलाव किए हैं।
महेंद्र सिंह धोनी के स्थान पर ऋषभ पंत को मौका दिया गया है। वहीं नंबर चार पर लगातार फॉर्म से जूझ रहे अंबाती रायुडू के लिए केएल राहुल को, मोहम्मद शमी के स्थान पर भुवनेश्वर कुमार और रविंद्र जडेजा की जगह युजवेंद्र चहल को मौका दिया गया है।
ऑस्ट्रेलिया
आरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, ऐश्टन टर्नर, ऐलेक्स कैरी (विकेटकीपर), जाय रिचर्डसन, पैट कमिंस, जेसन बेहरनडॉर्फ, एडम जंपा
भारत
शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केदार जाधव, विजय शंकर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद