Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    अमेरिका ने पाकिस्तान को दिया झटका ,अब पाकिस्तानी को 5 वर्ष के बजाय 3 महीने का मिलेगा वीजा

    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »खबरे/दुनिया 

    पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद दुनियाभर में घिरे पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा है. अमेरिका ने उनके देश में आने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को मिलने वाले वीज़ा की अवधि घटा दी है. पहले पाकिस्तानी नागरिकों को जो 5 साल का वीज़ा मिलता था, अब उसकी अवधि घटाकर 12 महीने कर दी गई है.

    पढ़े:पाकिस्तान POK में अभी भी सक्रिय 16 आतंकी अड्डे ,अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत पाकिस्तान का करेगा पर्दाफाश
    पाकिस्तानी अखबार द ट्रिब्यून के अनुसार, पाकिस्तान में मौजूद अमेरिकी राजदूत ने इस बात की सूचना सरकार को दे दी है. खबर के अनुसार नए नियमों में पाकिस्तानी पत्रकार और मीडियापर्सन के लिए और भी मुश्किल है, उनको मिलने वाले वीज़ा की अवधि 3 महीने कर दी गई है.
    Visa duration for Pakistani citizens has been reduced to three months from five years, reports ARY News quoting US Embassy spokesperson.


    इतना ही नहीं अमेरिका ने वीज़ा की अवधि घटाने के साथ-साथ वीज़ा के लिए दी जाने वाली फीस भी बढ़ा दी है. यानी अगर कोई पाकिस्तानी नागरिक अमेरिका जाना चाहता है तो वह एक बार में 12 महीने से अधिक वहां नहीं रह सकता है, अगर उसे अधिक समय तक वहां रहना हुआ तो उसे वापस पाकिस्तान आना होगा और वीज़ा को रिन्यू करवाना होगा.
    पढ़े:हैरान कर देने वाला सच,बालाकोट में ऐसे चल रही थी जैश की आतंकी फैक्ट्री

    यानी, अगर अब कोई पाकिस्तानी पत्रकार अमेरिका जाना चाहता है तो उन्हें वीज़ा अप्लाई करने के लिए 192 डॉलर देने होंगे जबकि कुछ अन्य कैटेगरी में 198 डॉलर की फीस हुई है. अमेरिका के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 2018 में करीब 38 हजार पाकिस्तानियों को US का वीज़ा देने से इनकार किया गया था.

    गौरतलब है कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी झटके लगे हैं. अमेरिका पहले ही पाकिस्तान की दी जाने वाली मदद पर रोक लगा चुका है. इसके अलावा कई बार आतंकी संगठनों पर कार्रवाई करने के लिए भी लताड़ लग चुकी है.

    Posted By:वरुण चौधरी 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728