दिल्ली में एक के बाद एक आग लगने की घटनाएं हो रही हैं,आज सुबह CGO कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »नई दिल्ली
दिल्ली में एक के बाद एक आग लगने की घटनाएं हो रही हैं. दिल्ली में पिछले दिनों आग लगने की कई बड़ी घटनाओं के बाद आज बुधवार सुबह सीजीओ कॉम्प्लेक्स के दीनदयाल अंत्योदय भवन में आग लग गई है. यह आग पांचवीं मंजिल पर लगी है. आग बुझाने के लिए दमकल की करीब 24 गाड़ियों को वहां लगाया गया है.
Delhi: Fire broke out at the office of Ministry of Social Justice and Empowerment in Pandit Deendayal Antyodaya Bhawan, at CGO Complex, today; 24 fire tenders present at the spot. #Delhi
पढ़े:अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद मामले में,सुप्रीम कोर्ट आज अपना फैसला सुना सकता है
दीनदयाल अंत्योदय भवन में आज सुबह 8 बजे से आसपास आग लगने के बाद 8.34 पर आग लगने की सूचना दी गई. वहां पर दमकल की कई गाड़ियां लगाई गई हैं, हालांकि वहां पर अभी भी आग लगी हुई है. यहां पर कई एयर फोर्स, सामाजिक न्याय एवं अधाकारिता मंत्रालय, वन विभाग के अलावा पेयजल मंत्रालय समेत केंद्रीय ऑफिस हैं. फिलहाल आग पर नियंत्रण पा लिया गया है, वहां पर जगह को ठंडा रखने की कोशिश की जा रही
है.
1 मंजिला दीनदयाल अंत्योदय भवन के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में आग लगने के कारण सीआईएसएफ के एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया है. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है.
फरवरी में कई अग्निकांड
दिल्ली में आग लगने की घटनाएं अचानक बहुत बढ़ गई है और आग की लगातार कई घटनाएं घट रही हैं. पिछले महीने की शुरुआत में दिल्ली के करोल बाग के होटल अर्पित पैलेस में आग लग गई थी जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई थी. इस अग्निकांड के बाद दिल्ली में आग की कई और घटनाएं हुई. इसके बाद 14 फरवरी को दिल्ली के नारायणा में कार्ड बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई थी. आग बुझाने के लिए दमकल की 20 गाड़ियों को लगाया गया था, और इस अग्निकांड में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया था.
पढ़ें:कोंग्रेस और आप पार्टी गठबंधन की कोशिश तीसरी बार फेल,गठबंधन को लेकर पांच बड़ी वजह
इससे पहले 13 फरवरी को दिल्ली के पश्चिमपुरी इलाके में भीषण आग लगने के कारण 250 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक हो गई थीं. झुग्गियों में लगी आग बुझाने के लिए दमकल की 28 गाड़ियां बुलाई गई थी.
Posted By:विवेक श्रीवास्तव

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद