लोकसभा चुनाव 2019 : चुनाव आयोग ने कहा सोशल मीडिया पर भी लागू होगी आचार संहिता, रखी जाएगी कड़ी नजर
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »नई दिल्ली
नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी गई है. इस बार 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे और 23 मई को नतीजे आएंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की. घोषणा के साथ ही आचार संहिता लग गई है |
पढ़े:चुनाव आयोग लोक सभा चुनाव का ऐलान किया ,11 अप्रैल से 19 मई तक होगा मतदान 23 मई को आयेंगे नतीजे
दूसरी तरफ, इस बार फेक न्यूज और हेट स्पीच पर कंट्रोल के लिए भी सोशल मीडिया से अधिकारी की नियुक्ति करने को कहा गया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव तिथियों की घोषणा करते हुए कहा कि सभी एजेंसियों से राय ली. चुनाव खर्चे पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. त्योहारों का ध्यान रखा गया. उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में 90 करोड़ लोग वोट डालेंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हम चुनाव के लिए काफी पहले से ही तैयारी कर रहे थे. सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के चुनाव आयुक्त से बात की. उन्हें तैयारी करने के लिए कह दिया गया था. लॉ एंड ऑर्डर की सिचुएशन भी जांची गई. यह सब करने के बाद ही आज हम चुनाव की घोषणा करने की स्थित में हैं.

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद