वैशाली जिले में कुख्यात शंकर राय के घर से एके- 56 बरामद, मचा हड़कंप
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार हाजीपुर ब्यूरो संवाददाता नागमणि
बिहार में अब AK - 47 के बाद AK - 56 की भी बरामदगी हो रही है और इस बार AK 56 को मुंगेर से नहीं बल्कि पटना से सटे वैशाली जिले से जब्त किया गया है ,
जिसके बाद पुलिस के बीच हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है । गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के जफराबाद गांव में छापेमारी की , जहां के शंकर राय के घर से AK 56 बरामद किया गया है |
पढ़े:मुजफ्फरपुर : पुलिस छापेमारी में जब्त किये 1.12 करोड़ नकद, पटना और पूर्वी चंपारण के दो लोग हिरासत में
और इसके साथ ही चार जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है । पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात शंकर का गैग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है |
और इस सूचना के बाद पुलिस ने जफराबाद गांव में छापेमारी की और AK - 56 बरामद किया ।
Posted By:कविता चौधरी

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद