Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के समर्थकों और बराती के बिच मारपीट


    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार पटना

    पटना : बिहार की राजधानी पटना में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के समर्थकों ने गुरुवार रात जमकर हंगामा किया. जानकारी के अनुसार तेजप्रताप के समर्थकों और बारातियों के बीच मारपीट हुई है.


    बताया जा रहा है कि बारात तेजप्रताप के पड़ोसी और गया के बेलागंज से राजद विधायक सुरेंद्र यादव के आवास पर पहुंची थी. जिस वक्त की यह घटना बतायी जा रही है उस वक्त तेजप्रताप अपने आवास पर ही मौजूद थे. यह खबर जैसे ही पुलिस को मिली वह मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया.



    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज , नालंदा खुला विवि का शिलान्यास करेंगे



    इस मारपीट की घटना में कई लोगों को चोटें भी आयीं हैं. मामला पटना की दो स्टैंड रोड का है जहां तेजप्रताप यादव का सरकारी आवास है. उनके बगल में ही राजद विधायक सुरेंद्र यादव का भी आवास है. खबरों की मानें तो सुरेंद्र यादव के आवास पर बारात पहुंची थी. तभी तेजप्रताप के समर्थकों और बारातियों के बीच जमकर मारपीट हुई.

    Posted By:राहुल कुमार 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728