Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    भारत बंद : छात्र राजद ने रोकी ट्रेन, बंद समर्थकों ने कई इलाकों में जाम की सड़क


    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार पटना 
     ब्यूरो संवाददाता नागमणि 

    पटना : 13 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली के विरोध तथा आदिवासियों को जमीन से बेदखल नहीं करने को लेकर मंगलवार को संविधान बचाव संघर्ष समिति ने भारत बंद का आह्वान किया है। इसका 21 दलों के साझा विपक्ष का समर्थन मिला है। भारत बंद का बिहार में सुबह से ही असर दिखने लगा है। बंद समर्थकों ने जगह-जगह ट्रेनें रोक दी हैं। उन्‍होंने कई जगह सड़क जाम कर दिया है।


    बंद समथकों का हुजूम सुबह से राज्‍य के अनेक भागों में सड़कों पर निकल आए हैं। वे बाजार व आवागमन बंद कराने में लगे हैं। बंद समर्थक सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।
    आरा में बंद समर्थक आदसा कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद-पटना ट्रेन के परिचालन को बाधित किया। स्‍अेशन पर 10 आइसा कार्यकर्ता ट्रेन रोकने के दौरान हिरासत में लिए गए। जहानाबाद में राजद कार्यकर्ताओं ने पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया। इस कारण पटना से रांची जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस को रोकना पड़ा।
    राजद कार्यकर्ताओं ने जहानाबाद स्टेशन गेट के निकट एनएच 83 को भी रोक कर आवागमन ठप कर दिया। नवादा में भीम आर्मी ने पटना-रांची एनएच 31 को जाम कर प्रदर्शन किया। इस कारण एनएच पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सद्भावना चौक को जाम कर देने के कारण गया, पटना व रांची का आवागमन ठप हो गया। अरवल में भी सड़क जाम और आगजनी जारी है। भारत बंद के समर्थन में बेगूसराय में पावर हाउस चौक के पास एन एच 31 जाम कर आवागमन ठप कर दिया गया है।बांका के गांधी चौक पर युवा राजद के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम किया है। खेसर में भी राजद समर्थित कुछ लोगों ने सड़क जाम किया है।


    किशनगंज  में राजद के नेतृत्व में  बहादुरगंज मोड़ खगड़ा में एनएच 31 को जाम कर विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने प्रदशर्न किया। राजधानी पटना में भी बंद समर्थक सड़कों पर निकल आए हैं।

    Posted By:अमिताभ मिश्रा 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728